SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'NO कमेंट्स', टाइगर श्रॉफ पर हमले के सवाल पर बोले शब्बीर कुमार, बेगूसराय में आए थे बॉलीवुड सिंगर

20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार बेगूसराय जिला पहुंचे. यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद वह भागलपुर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान शब्बीर कुमार से जब मीडिया ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, 'NO कमेंट्स'.

Edited By Shailendra
Published: Oct 20, 2026, 07:17 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:07 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार (Z News)
Join

बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार 20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां मोहम्मदपुर स्थित एक निजी शोरूम में उनका जोरदार स्वागत किया गया. शोरूम के मालिक संजय हिसारिया ने उन्हें चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान शब्बीर कुमार ने बेगूसराय के लोगों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई है. वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपना मशहूर गीत 'तुमसे मिलकर न जाने क्यों...' गुनगुनाकर पुरानी यादें ताजा कर दीं.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के सवाल पर बोले- 'नो कमेंट्स'

उन्होंने यह भी कहा कि बेगूसराय में कार्यक्रम आयोजित होगा और उन्हें बुलाया जाएगा, तो वह जरूर आएंगे. हालांकि, जब उनसे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले से जुड़े मामले को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बार-बार 'नो कमेंट्स' कहते नजर आए.

'बेगूसराय आकर काफी खुशी महसूस हो रही'

आपको बताते चलें कि बेगूसराय में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शब्बीर कुमार के पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मंगलवार को मोहम्मदपुर स्थित एक निजी शोरूम के मालिक संजय हिसारिया ने उन्हें चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान शब्बीर कुमार ने बेगूसराय पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद अच्छे हैं और उन्हें बेगूसराय आकर काफी खुशी महसूस हो रही है.

'तुमसे मिलकर न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है...'

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पुराने मशहूर गीत 'तुमसे मिलकर न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है...' की कुछ पंक्तियां गुनगुनाईं. उनके गीत ने वहां मौजूद लोगों को पुरानी यादों से जोड़ दिया. शब्बीर कुमार ने कहा कि अगर बेगूसराय में कोई कार्यक्रम आयोजित होता है और उन्हें आमंत्रित किया जाता है, तो वह जरूर आएंगे. इसके बाद वह भागलपुर जिले के कल्याणपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

सवाल पूछे जाने पर वह बार-बार 'नो कमेंट्स, नो कमेंट्स' कहते नजर आए

वहीं, इस मुलाकात के दौरान जब मीडिया ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले से जुड़े मामले को लेकर उनसे सवाल किया, तो शब्बीर कुमार ने इस पर कुछ भी बोलने से परहेज किया. सवाल पूछे जाने पर वह बार-बार 'नो कमेंट्स, नो कमेंट्स' कहते नजर आए. फिलहाल, शब्बीर कुमार का बेगूसराय दौरा और उनके पुराने गीतों की प्रस्तुति चर्चा का विषय बनी रही.

रिपोर्ट: जितेंद्र चौधरी

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस बेगूसराय कनेक्शन: ऋतिक की मां ने पहचानने से किया इनकार, प्रेमिका ज्योति से दिसंबर में होने वाली थी शादी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES