मजदूरी करने गया था उपेंद्र, फिर वापस नहीं लौटा घर, 7 दिन जलकुंभी में मिला शव, सुपौल में सनसनी
सुपौल में सात दिनों से लापता मजदूर का नदी किनारे जलकुंभी में शव मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सुपौल में सात दिनों से लापता एक मजदूर का नदी किनारे जलकुंभी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने मजदूर की हत्या की आशंका जाहिर की है. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई है. यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव की बताई जा रही है.
लकड़ी काटने का काम करता था उपेंद्र सदा
मृतक के परिजनों ने बताया कि सात दिन पहले नवरात्रि की महानवमी के दिन निर्मली पंचायत के वार्ड 15 हटवरिया निवासी उपेंद्र सदा उर्फ तिरन सदा मजदूरी के लिए पास ही के गांव में गया था, तब से वह वापस घर नहीं लौटा. बताया गया कि उपेंद्र सदा लकड़ी काटने का काम करता था.
मजदूरी करने के लिए पास के गांव में ही एक व्यक्ति के घर गया था
परिजनों ने आरोप लगाया है कि 50 वर्षीय उपेंद्र सदा नवरात्रि की महानवमी के दिन मजदूरी करने के लिए पास के गांव में ही एक व्यक्ति के घर गया था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. उस दिन से लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसको लेकर थाने में भी आवेदन दिया गया था.
हटवरिया में नदी किनारे जलकुंभी में उपेंद्र सदा का शव मिला
इस बीच 27 अक्टूबर मंगलवार को हटवरिया में नदी किनारे जलकुंभी में उपेंद्र सदा का शव मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित करने में जुट गई है.
उपेंद्र सदा की हत्या की गई है और उसके शव पर कई जख्म के निशान
परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र सदा की हत्या की गई है और उसके शव पर कई जख्म के निशान हैं. खैर, हत्या है या कोई और मामला. यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी
मौके पर पहुंचे साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट: चंदन कुमार
यह भी पढ़ें: सिवान में टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे तक सिर पर उठा लिया पूरा शहर, प्रेमी के आने पर नीचे आई