बेगूसराय में गंगा की सहायक ढाब नदी में पलटी नाव, 20 लोग थे सवार, 3 लापता
बेगूसराय में बुधवार को गंगा की सहायक ढाब नदी में एक नाव पलट गई. बताया जा रहा है कि अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नदी में पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो दियारा इलाके से वापस लौट रहे थे.
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की सहायक ढाब नदी में लोगों से भरी एक नाव पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो दियारा इलाके से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई. नाव पलटते ही सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और कई लोग डूबने लगे.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, चार लोगों को इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं, लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली गांव के पास की है.
दरसअल, बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा रजौली गांव के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब दियारा इलाके से लौट रहे लोगों से भरी नाव अचानक नदी में पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि नदी में नाव का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ.
नाव पलटते ही उस पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में तैरने लगे. स्थानीय जानकारी के मुताबिक, करीब 18 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि, इनमें से चार लोगों को उस जगह से इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की प्रक्रिया जारी है. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, सभी की निगाहें लापता लोगों की तलाश और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
रिपोर्ट जितेंद्र चौधरी
यह भी पढ़ें: 'जहरीली शराब पीने से ही हुई मौत', युवक के परिजन का आरोप, समस्तीपुर पुलिस जांच में जुटी