भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /जमुई में बिजली का तार जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, चले ईंट-पत्थर और खपड़े, 6 पहुंच गए अस्पताल

जमुई में बिजली का तार जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, चले ईंट-पत्थर और खपड़े, 6 पहुंच गए अस्पताल

पांडेयडीह में बिजली का तार जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि, तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ईंट-पत्थर और खपड़े से हमला किया गया.

Edited ByShailendra
Published: Oct 24, 2026, 04:08 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 04:58 PM IST
joinshare
जमुई में बिजली का तार जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, चले ईंट-पत्थर और खपड़े, 6 पहुंच गए अस्पताल
Image Credit: जमुई में खूनी संघर्ष, 6 लोग पहुंच गए अस्पताल (Photo- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया.

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई

    घायलों में एक पक्ष के भागीरथ महतो और उनकी पत्नी शोभा देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, दूसरे पक्ष से पार्वती देवी, अजित कुशवाहा, शंभु कुमार मंडल और रिंकू वर्मा घायल हुए हैं. शंभु मंडल के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

    बिजली का तार जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष

    दरसअल, घर के पास बिजली का तार जोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. घायल पार्वती देवी ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर और खपड़े से हमला कर दिया, जिससे कई लोग चोटिल हो गए.

    गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी समेत तीन जमुई सदर अस्पताल रेफर

    घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. भागीरथ महतो, उनकी पत्नी शोभा देवी और शंभु मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    'मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी'

    इस संबंध में बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. पीड़ितों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    मुसवाडीह में बाउंड्री निर्माण पर खूनी संघर्ष, डायल 112 के सामने बरसीं लाठियां, 12 घायल

    दूसरी तरफ जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसवाडीह गांव में शनिवार सुबह जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, टांगी और सबल चलने लगे. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई. हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी. इस हिंसक झड़प में महिलाओं सहित करीब 12 लोग घायल हो गए. वहीं, मारपीट और पत्थरबाजी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    दरअसल, एक पक्ष की ओर से विवादित जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पहुंचकर जमीन पर अपना दावा जताया और निर्माण कार्य रोकने को कहा. लिहाजा, दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

    मारपीट में प्रथम पक्ष से प्रेमलाल राय, अनीता देवी, लक्ष्मी राय, दीपक कुमार, रूपेश कुमार और मनोज कुमार घायल हुए हैं. इनमें प्रेमलाल राय के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं, दूसरे पक्ष से सीताराम राय, जयदेव राय, पुष्पा देवी, बबलू राय, टुनटुन राय और त्रिपुरारी राय घायल हुए हैं. सभी घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    रिपोर्ट: अभिषेक निरला

    यह भी पढ़ें: वैशाली में शराब भट्ठी का विरोध करने पर जमीन मालिक से मारपीट, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jamui News