SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिलेंडर के झंझट से मिली राहत: दरभंगा में शुरू हुई PNG गैस आपूर्ति, सैकड़ों परिवारों को फायदा

दरभंगा में घर-घर पाइपलाइन रसोई गैस पहुंचने लगी. गुरुवार को एक यूनिट का उद्घाटन किया गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

Edited By Shailendra
Published: Sep 24, 2026, 07:08 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 07:22 PM IST
Image Credit: दरभंगा में घर-घर पहुंची पाइपलाइन रसोई गैस (फोटो- वीडियो ग्रैब)
Join

दरभंगा में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत घर-घर पाइपलाइन से रसोई गैस यानी PNG की आपूर्ति शुरू हो गई है. सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी और सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर PNG आपूर्ति का शुभारंभ किया.

सैकड़ों परिवारों को पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध करा दी गई
शहर में पहले चरण में सैकड़ों परिवारों को पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध करा दी गई है. बाकी 36 सौ करोड़ से 70 किलोमीटर के प्रस्तावित स्टील पाइपलाइन नेटवर्क में करीब 63 किलोमीटर का काम पूरा होने की जानकारी सामने आई है.

पाइपलाइन गैस की सुविधा से लोगों को सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी
कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन गैस की सुविधा से लोगों को सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी और रसोई में धुएं से मुक्ति के साथ सुविधा बढ़ेगी. उन्होंने मिथिला को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया.

उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से राहत मिलेगी
पीएनजी (PNG) की आपूर्ति शुरू होने से शहर के कई परिवारों में खुशी का माहौल है. पाइपलाइन से गैस मिलने पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से राहत मिलेगी और उपयोग के आधार पर गैस का बिल आएगा.

पीएनजी सप्लाई क्या है? जानिए
बता दें कि पीएनजी आपूर्ति पाइपलाइनों के भूमिगत नेटवर्क के जरिए से सीधे आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों तक पाइप्ड प्राकृतिक गैस की डिलीवरी होती है. इसके तहत गैस की आपूर्ति 24 घंटा की जाती है, जिससे भारी गैस सिलेंडरों को बुक करने, स्टोर करने या बदलने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है. इससे केवल बिल आता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES