SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा जेल भरो आंदोलन', JPSC और JSSC धांधली पर भड़की BJP, दुमका में जोरदार प्रदर्शन

बीजेपी ने दुमका शहर में मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. पार्टी ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. साथ ही छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की भी मांग को को दोहराया.

Edited By Shailendra
Published: Sep 08, 2026, 03:12 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 03:53 PM IST
Image Credit: जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले को लेकर बीजेपी ने दुमका में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

दुमका में भारतीय जनता पार्टी ने 8 सितंबर, 2026 दिन मंगलवार को हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता यज्ञ मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले और नीचे बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां डीसी (DC) और एसपी (SP) कार्यालय का घेराव किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए.

'गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती'
विरोध प्रदर्शन की सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के नौजवान और छात्र अपने हक-अधिकार के लिए धरना और विधानसभा घेराव करते हैं, तो सरकार उन पर मुकदमा दर्ज कर देती है. मगर, गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती. छात्रों के आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

'जेल भरो आंदोलन करेगी बीजेपी'
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में हुई अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है और युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी की ओर से अभी सिर्फ डीसी कार्यालय घेराव का कार्यक्रम किया गया है, अगर सरकार बात नहीं मानेगी तो बीजेपी आने वाले समय में जेल भरो आंदोलन करेगी.

दुमका शहर में बीजेपी का इन मुद्दों के लेकर प्रदर्शन
बता दें कि बीजेपी ने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई (CBI) से कराने और छात्रों पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही पार्टी ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों को भी इस दौरान उठाया. प्रदर्शन को देखते हुए समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. 

रिपोर्ट: सुबीर चटर्जी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES