SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीजेपी ने विशाल महासेठ को पार्टी से निकाला, दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन

दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने नगर दक्षिणी के महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की को पार्टी से निष्कासित किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने खुलासा किया था कि बीजेपी नेता विशाल महासेठ का लूटकांड में हाथ है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 06:19 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:59 PM IST
Image Credit: बीजेपी नेता विशाल महासेठ दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दरभंगा नगर दक्षिणी के महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. यह कार्रवाई पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की तरफ से की गई है. दरअसल, विशाल महासेठ की गिरफ्तारी 62 किलो चांदी लूटकांड के मामले में हुई है. लूट के इस मामले में गंभीर आरोप लगने और उनके जेल जाने के बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने यह निर्णय पार्टी की छवि, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा को धूमिल करने के मद्देनजर लिया है. जांच के अनुसार, 62 किलो चांदी (कुल कीमत 1.39 करोड़ रुपये) के इस लूटकांड में विशाल महासेठ ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

मामले की पूरी घटना 7 नवंबर की है. रात के वक्त सोभन-एकमी रोड पर एम्स के पास बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी को हथियार के बल पर रोक लिया था. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ड्राइवर कौशिक को गोली भी मार दी और चांदी से भरे बैग व बोरे लेकर फरार हो गए. पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की, तो जो खुलासे हुए उसने सबको चौंका दिया.

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के मुताबिक, इस पूरी वारदात की साजिश दरभंगा के रामबाग स्थित कुशल रेस्टोरेंट में रची गई थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर 62 किलो से ज्यादा चांदी के बिस्कुट (कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये) और लगभग 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इस मामले में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लूट की साजिश में बीजेपी के नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की का नाम सामने आया है. पुलिस का कहना है कि सर्राबारी कारोबारी के दरभंगा आने और उसके पास चांदी होने की पुख्ता जानकारी विशाल ने ही बाकी अपराधियों को दी थी.

आरोपी नेता के तार सीधे पार्टी से जुड़े होने और उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद दरभंगा से बीजेपी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सफाई देते नजर आए. उन्होंने स्वीकार किया कि विशाल लंबे समय से, यानी दशकों से पार्टी का कार्यकर्ता था और नगर मंडल में पद पर होने के कारण उसका नेताओं के आना-जाना आम बात थी. तस्वीरें वायरल होने पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि 'जन सुराज' के प्रत्याशी रहे नूरानी के साथ भी नजर आया है.

हालांकि, विधायक ने दोटूक शब्दों में कहा कि यह आरजेडी की सरकार नहीं है जहां अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिले. एनडीए सरकार में कोई भी हो, अपराध में लिप्त मिलने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष को निर्देश देकर आरोपी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने को कह दिया गया है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें: दरभंगा चांदी लूटकांड पर सियासी भूचाल: बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, संजय सरावगी ने दी सफाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES