SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार वेदर: सुबह-शाम हल्की सिहरन के साथ जैकेट-स्वेटर की हुई वापसी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार आज का मौसम: बिहार में सुबह-शाम हल्की सिहरन के साथ जैकेट-स्वेटर की वापसी हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 05, 2026, 06:47 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 06:58 AM IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)
Join

बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. घरों में AC-कूलर तो बंद हो ही गए थे, अब पंखे की रफ्तार पर भी ब्रेक लग चुका है. इसी के साथ अब जैकेट, स्वेटर और शॉल की भी वापसी हो गई है. सुबह-शाम इनकी जरूरत महसूस की जा रही है. 

बीते कुछ दिन पहले राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिला, जिससे राज्य के कई जिलों में बारिश हुई.  वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज  (5 नवंबर 2026) को बिहार के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

इसका मतलब यह है कि राज्य भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क (dry weather) बना रहेगा.  बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा (fog) छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, दिन के समय धूप खिलेगी.  अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा

5 नवंबर को कैसा रहेगा राज्य में तापमान का हाल-

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के साथ-साथ सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: गुनगुनी धूप और सुबह-शाम की सिहरन: उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, लेकिन ट्रैवेलर्स इन बातों का रखें ध्यान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES