App

बिहार में पड़ने लगी ठंड! धनतेरस पर मौसम रहेगा सुहाना या बारिश डालेगी खलल? जानें अपने जिले का हाल

धनतेरस पर बिहार का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज धनतेरस के दिन बिहार का मौसम शुष्क रहने वाला है. आप आराम से खरीदारी करने के लिए घर से बाहर जा सकते हैं.

बिहार में पड़ने लगी ठंड! धनतेरस पर मौसम रहेगा सुहाना या बारिश डालेगी खलल? जानें अपने जिले का हाल
Image Credit: बिहार आज का मौसम (AI IMAGE)

बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है और नवंबर की शुरुआत के साथ ही राज्य में हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के वक्त मौसम काफी सुहाना हो गया है. लोगों को ठंड महसूस होने लगी है. आने वाले दिनों में यह ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. आज (6 नवंबर, 2026) धनतेरस भी है, ऐसे में आइए जानते हैं क्या आज बारिश त्योहार में कोई खलल तो नहीं डालेगी.

धनतेरस पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

राज्य में लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल चुकी है. अब सुहाने मौसम के बीच लोग बाजारों में जमकर धनतेरस की खरीदारी और दीपावली की तैयारी में जुटे हैं. आज कई जिलों में कोहरा भी छाया हुआ है. आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलुपर में 10 और 11 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है.

आज राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल

अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और यह आमतौर पर 28 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है.

6 नवंबर को बिहार का तापमान

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद और भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो