SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में सुबह-शाम महसूस हो रही सिहरन, छा रहा कोहरा... जानें आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में सुबह-शाम सिहरन महसूस की जा रही है. सभी जिलों में सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग की माने तो आज बिहार का मौसम शुष्क रहने वाला है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 09, 2026, 06:37 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 06:51 AM IST
Image Credit: बिहार मौसम (AI IMAGE)
Join

बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है. सुबह के समय राज्य के सभी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने लगा है. साथ ही, तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी का यह असर और अधिक बढ़ने की उम्मीद है. आज यानी 9 नवंबर 2026 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.

9 नवंबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम

राज्य में बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा या विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, यानी मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त हल्का कोहरा जरूर परेशानी या ठंडक का अहसास कराएगा. कोहरे के साथ अब लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है. आने वाले हफ्तों में ठंड और अधिक जोर पकड़ेगी.

पूरे राज्य में मौसम रहेगा शुष्क 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. केवल 11-12 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में आंशिक बदलाव दिख सकता है, लेकिन कुल मिलाकर पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही रहेगा. इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में किसी भी तरह की Warning नहीं की है.

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में भी अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 9 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें अपने इलाके का हाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES