)
Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ समय काफी अच्छी बारिश देखने को मिली, जिससे राज्य के कई जिलों में मौसम काफी सुहाना रहा. लेकिन, अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) की माने, तो आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को बिहार राज्य में मौसम पूरी तरह साफ, शुष्क और सुरक्षित रहने की संभावना है. इस दिन के लिए पूरे बिहार राज्य में किसी भी प्रकार की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसे सुरक्षित रूप से नो वार्निंग कैटेगरी में रखा गया है.
बारिश-वज्रपात की कोई संभावना नहीं
राज्य के किसी भी जिले से बारिश, तेज हवा या फिर वज्रपात की कोई भी आशंका नहीं जताई गई है. राज्य में तापमान की बात करें, तो आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है.
राज्य में कैसा रहेगा आज का तापमान
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.
रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा.
वहीं, नालंदा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.