SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई जिलों में लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने बताया अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम

बिहार में सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने, तो राज्य में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. आइए जानते हैं आज का अपडेट-

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 27, 2026, 06:05 IST | Updated: Nov 27, 2026, 06:35 IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)
Join

बिहार में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण राज्य में कनकनी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. सुबह-शाम अधिक ठंड महसूस की जा रही है. कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज (27 नवंबर, 2026) बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है. राज्य में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और 27 नवंबर के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं है. आज बिहार में दिन में हल्की गर्माहट और धूप के साथ मौसम सामान्य रहने वाला है. सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना बरकरार रहेगा. 

राज्य में छाया रहेगा कोहरा

सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिसका असर दृष्यता पर भी पड़ सकता है. राजधानी पटना में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है. राज्य में दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. IMD के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल

उत्तर-पश्चिम बिहार- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण: अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

उत्तर मध्य बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर: अधिकतम पारा 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर-पूर्व बिहार- सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार: अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

दक्षिण-पश्चिम बिहार- बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल: यहां अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12-14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस होगी.

दक्षिण मध्य बिहार- पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद: अधिकतम तापमान 26–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दक्षिण-पूर्व बिहार- भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया: अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES