SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह छाने लगा कोहरा और बढ़ी ठंड, जानिए आज कहां होगी बारिश

बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है और ठंड भी लग रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 02, 2026, 05:54 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:14 AM IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)
Join

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' भले ही कमजोर हो गया है, लेकिन उसका असर अभी भी बिहार में देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों में अभी भी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है. वहीं, राज्य में अब सुबह-सुबह कोहरा भी छाने लगा है. ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. गांवों में लोग सुबह-सुबह अलाव का सहारा लेने लगे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 2 नवंबर, 2026 को बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज राज्य के उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण का नाम शामिल है. मौसम विभाग ने इसके अलावा कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. यानी कि आज राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. आप बिना किसी परेशानी के दीपावली का शॉपिंग के लिए अपने घरों से बाहर जाने की योजना बना सकते हैं.

राज्य में आज कैसा रहेगा तापमान का हाल?

राज्य में आज के तापमान की बात करें तो, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकताम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और न्यूतनम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

वहीं, बक्सर, भोजपुरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

इसी के साथ पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, इन जिलों में भी न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पंखे बंद, निकल गई रजाई; यूपी में कोहरे की एंट्री के साथ बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES