SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 में बढ़े 932 पद: सियासी घमासान तेज, RJD बोली- राजनीति कर रही सरकार, NDA ने गिनाईं उपलब्धियां

TRE-4.0 में 932 नए पद जुड़ने पर बिहार सियासत तेज हो गई. राजद ने बिहार सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया, तो बीजेपी और जदयू ने बताया ये रोजगार के प्रति प्रतिबद्धता है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 29, 2026, 07:02 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 07:18 PM IST
Image Credit: Bihar TRE-4.0: शिक्षक भर्ती में बढ़े 932 पद (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में नए पद जोड़े जाने पर राजद ने बिहार सरकार पर निशाना साधा. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सम्राट सरकार शिक्षक भर्ती को लेकर गंभीर नहीं है. वह केवल राजनीति कर रही है. वहीं, इस पर राज्य सरकार और बीजेपी, जदयू ने अपना रिएक्शन दिया. बीजेपी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. जदयू ने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा, रोजगार और बच्चों के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है.

TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 नए पद जोड़े गए
दरअसल, TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 नए पद जोड़े गए हैं. माध्यमिक विद्यालय में 493 और उच्च माध्यमिक विद्यालय में 439 पद शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही कुल पदों की संख्या 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गई है. बिहार सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. वहीं, Gen Alpha के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार की ओर से अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया जा रहा है.

'युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर काम कर रही सम्राट सरकार'
TRE-4.0 में नए पद जोड़े जाने को बीजेपी ने युवाओं के लिए रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया है. बीजेपी प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और सरकारी नौकरियों के सृजन पर काम कर रही है.

'शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया जा रहा'
जदयू की प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा, रोजगार और बच्चों के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि TRE-4.0 में पद बढ़ाकर 33 हजार से अधिक किए गए हैं और Gen Alpha के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया जा रहा है.

'शिक्षक भर्ती को लेकर सम्राट सरकार गभीर नहीं'
वहीं, इस पर राजद ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद सम्राट सरकार पर शिक्षक भर्ती को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने और राजनीति करने का आरोप लगाया है. राजद प्रवक्ता ने कहा कि TRE-4.0 के अभ्यर्थियों में नियुक्ति प्रक्रिया और तारीखों को लेकर असमंजस है. इतना ही नहीं, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा संवाद को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES