SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में राजस्व विभाग के 2 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक पर रिश्वत मांगने का आरोप

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो अधिकारियों पर कार्रवाई 23 नवंबर को हुई. अतरी के तत्कालीन अंचल अधिकारी दिलीप कुमार पर रिश्वत मांगने के आरोप में आरोप-पत्र गठित. राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्रवाई का विवरण जारी किया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 23, 2026, 17:26 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:38 IST
Image Credit: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो अधिकारियों पर कार्रवाई (File-Photo)
Join

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग में दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्रवाई का विवरण जारी किया है.

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अतरी के तत्कालीन अंचल अधिकारी दिलीप कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में आरोप-पत्र गठित किया है. उन पर जमीन के दाखिल-खारिज पर रोक लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. दिलीप कुमार निगरानी थाना कांड संख्या 62/2025 के प्राथमिक अभियुक्त भी हैं.

वहीं, तत्कालीन अंचल अधिकारी कमल नयन कश्यप के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है. उन पर अधिशेष घोषित भूमि का दाखिल-खारिज करने के मामले में कार्रवाई हुई है. विभाग ने कमल नयन कश्यप की दो वेतनवृद्धियों पर संचयी प्रभाव के बिना रोक लगाने का फैसला लिया है.

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख के घोटाले के बाद रिश्वत लेते डीपीएम गिरफ्तार

भागलपुर शिक्षा विभाग के कार्यालय में पिछले डेढ़ महीने से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. कभी करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आ रहा है, तो कभी रिश्वतखोरी में विभागीय अधिकारी गिरफ्तार हो रहे हैं. लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिछले महीने मध्याह्न भोजन योजना में करीब 98 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था. इस मामले में पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश पर कार्रवाई हुई, वहीं तत्कालीन डीपीओ और डीईओ पर भी गाज गिरी थी. इस घोटाले की गूंज सिर्फ भागलपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बिहार के शिक्षा विभाग में इसका असर देखने को मिला.

अभी यह मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि दो दिन पहले एक बार फिर भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी की टीम ने दस्तक दे दी. इस बार मामला मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत बीआरपी रजनीश कुमार दास की शिकायत से जुड़ा था. पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर एमडीएम के डीपीएम मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

रजनीश कुमार दास का आरोप था कि डीपीएम उनकी नौकरी समाप्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहे थे. हालांकि, इसी बीच एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया. जिस बीआरपी की शिकायत पर डीपीएम गिरफ्तार हुए, उसी रजनीश कुमार दास की सेवा समाप्त करने का आदेश भी गिरफ्तारी वाले दिन जारी किया गया था. अब इस आदेश के समय और पूरी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

इधर, लगातार विवादों और कार्रवाई के बीच शिक्षा विभाग ने भागलपुर में नए डीपीओ और डीईओ की तैनाती भी कर दी है. ऐसे में अब सबसे बड़ी चुनौती विभाग की छवि सुधारने, व्यवस्था को पटरी पर लाने और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने की होगी.

लगातार घोटाले, अधिकारियों पर कार्रवाई और निगरानी की गिरफ्तारी. भागलपुर शिक्षा विभाग इन दिनों एक के बाद एक विवादों में घिरता जा रहा है. अब देखना होगा कि नए अधिकारियों की तैनाती के बाद विभाग की कार्यशैली में कितना बदलाव आता है और पुराने मामलों में जांच व कार्रवाई किस मुकाम तक पहुंचती है.
 

पटना से सनी कुमार और भागलपुर से अश्वनी कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 'शर्म करो मुसलमानों, ऐसा तो तवायफ भी नहीं करतीं', AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के बिगड़े बोल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES