बिहार दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा रद्दः 27 मई को हुआ था एग्जाम, अब आयोग ने अपरिहार्य कारणों से कैंसिल किया
बिहार पुलिस में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने रद्द कर दिया है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए एग्जाम कैंसिल किया है. आयोग की ओर से अभी परीक्षा की नई तारीख जारी नहीं की गई है.
बिहार पुलिस में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने रद्द कर दिया है. बता दें कि 27 मई को दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा को आयोग ने अपरिहार्य कारणों से कैंसिल कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीख के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य लिखित परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी. नई तारीख को लेकर अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है.
BPSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान ना दें. परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी के आयोग की वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.
EOU रिपोर्ट के बाद रद्द हुई परीक्षा
बता दें कि 27 मई को दो पालियों में हुई इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे. इसके बाद ईओयू को जांच सौंपी गई थी. वहीं ईओयू ने हाल ही में अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी है. ईओयू की रिपोर्ट के बाद आयोग ने परीक्षा निरस्त किए जाने का फैसला लिया है. आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि जल्द नए सिरे से इस परीक्षा तो कराया जाएगा.
किस वर्ग के लिए हैं कितने पद?
इस भर्ती में कुल 1799 पद हैं. इनमें से सबसे ज्यादा, 850 पद अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) को 298 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 222, SC को 180, ST को 63, EWS को 42, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 36 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे को 8 पद दिए गए हैं.
AEDO की परीक्षा भी रद्द हुई
उधर, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा को रद्द कर दिया था. यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच कुल 9 पालियों में आयोजित हुई थी. परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थीं. अब बीपीएससी ने पूरी परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया.