SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन, 9,187 ASI को मिला दारोगा का प्रभार

बिहार पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन हुआ है. 9,187 एएसआई को एसआई पद का कार्यकारी प्रभार मिला है. इनको कार्यकारी प्रभार देकर जिम्मेदारी बढ़ाई गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 03:25 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 03:35 PM IST
Image Credit: बिहार पुलिस में 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को मिली प्रोन्नति (Photo-AI)
Join

बिहार पुलिस में प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2026 में अब तक 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति देते हुए कार्यकारी प्रभार सौंपा है. एक अप्रैल से अब तक विभिन्न संवर्गों में दी गई इस प्रोन्नति से पुलिस विभाग में न केवल अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, बल्कि संगठनात्मक व्यवस्था और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बिहार सरकार के गृह और पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है. इसी क्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को उच्च पदों का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. सरकार की इस पहल को पुलिस विभाग में मानव संसाधन के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रोन्नति पाने वालों में सबसे अधिक संख्या सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक बनने वाले कर्मियों की है. इस श्रेणी में 6,800 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया गया है. इसके अलावा पीटीसी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर 1,545 और एसएलसी से हवलदार के पद पर 79 कर्मियों को प्रोन्नति मिली है. पुलिस निरीक्षक से डीएसपी के पद पर 88 अधिकारियों को कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है.

वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर एक कर्मी को जिम्मेदारी दी गई है. परिवहन संवर्ग में भी बड़ी संख्या में कर्मियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है. इसके तहत चालक हवलदार की कोटि में 218, सहायक अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 107, पुलिस अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 45 और पुलिस निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 31 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है.

इसके अतिरिक्त प्राअनि से प्रापुनि के पद पर 112, आशु सअनि से आशु अवर निरीक्षक के पद पर 103 और आयुधिक हवलदार से आयुधिक अवर निरीक्षक के पद पर 50 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार मिला है. लिपिकीय और कार्यालय संवर्ग में भी प्रोन्नति दी गई है. इसके तहत निम्नवर्गीय लिपिक से उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर दो, उच्चवर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर एक और कार्यालय परिचारी से निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर पांच कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विभाग का मानना है कि प्रोन्नति से कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दे सकेंगे. इससे विभाग में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: वैशाली आ रहे पीएम मोदी, जदयू और बीजेपी ने कसी कमर, उमेश कुशवाहा बोले- यादगार होगा दौरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES