SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हर खेत तक पानी की राह पर बिहार, सिंचाई प्रबंधन में सुधार की किसानों ने की सराहना

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. बेहतर जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था से किसानों को खेती में सहूलियत मिल रही है. पानी की उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं में सुधार ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था में बदलाव का आधार बन रहा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 24, 2026, 17:44 IST | Updated: Nov 24, 2026, 17:49 IST
Image Credit: हर खेत तक पानी की राह पर बिहार (Z News)
Join

नदियों की धरती बिहार में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. राज्य में एक ओर खेतों में हरियाली दिखाई देती है, तो दूसरी ओर नदियों और जल धाराओं का विस्तृत नेटवर्क है. इन नदियों में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि बिहार का इतिहास, आस्था और भौगोलिक पहचान भी समाहित है. बिहार नदियों से समृद्ध प्रदेश है. गंगा नदी राज्य के बीचों-बीच बहती है और इसे उत्तरी और दक्षिणी भागों में विभाजित करती है.

बिहार की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में कृषि और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. राज्य में धान, गेहूं, मक्का, मखाना, दलहन और फलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है. बिहार की लगभग 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है. ऐसे में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन बेहद जरूरी है. इससे पानी की कमी, जल प्रदूषण और बाढ़ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है. इसी उद्देश्य से सरकार नीतिगत स्तर पर खेती, उद्योग और दैनिक जीवन में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए समन्वित प्रयास कर रही है.

राज्य में विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और विकास से जुड़े अनेक कार्य किए गए. इनमें सिंचाई क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है. इस दिशा में राज्य सरकार ने गाद प्रबंधन नीति-2026 और 'नदी संजीवनी' कार्यक्रम जैसी पहल की हैं. इसके अलावा 6,282 करोड़ रुपये की कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना और विश्व बैंक के सहयोग से लगभग 4,415 करोड़ रुपये की बिहार जल सुरक्षा और सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना पर काम किया जा रहा है. इसी परियोजना के तहत पश्चिमी सोन मुख्य नहर के लगभग साढ़े 32 किलोमीटर हिस्से के आधुनिकीकरण का प्रावधान है.

वहीं, बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर लगभग 25 वर्षों से लंबित विवाद भी सुलझा है. इन सभी प्रयासों का उद्देश्य सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, जल संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना और कृषि को दीर्घकालीन आधार प्रदान करना है.

आम लोगों की जुबानी

मधुबनी की रहने वाली गुलशन खातून बताती हैं कि विभाग की ओर से सिंचाई के लिए समय पर पानी की व्यवस्था किए जाने से उनके गांव में खुशहाली आई है. समय पर सिंचाई की सुविधा मिलने से अब खेती-बारी आसान हो गई है और ग्रामीणों की हर जरूरत पूरी हो रही है.

सिवान जिले के दरौंदा निवासी हीरालाल प्रसाद कहते हैं कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं. खासकर खेती के लिए उनका जो रोडमैप है, वह बहुत कारगर साबित हो रहा है. सबसे ज्यादा महत्व पानी का है. पानी है तो जीवन है, पानी नहीं तो जीवन नहीं. चाहे इंसान हो या फसल, दोनों के लिए पानी जरूरी है.

वहीं, सारण जिले के श्रीरामपुर निवासी राजेंद्र राम बताते हैं कि किसानों के लिए सबसे जरूरी सिंचाई है. सरकार ने नदियों का बेहतर उपयोग हम किसानों के लिए किया है.

यह भी पढ़ें: बिहार से निकलकर असम पहुंचा कॉम्फेड, डेयरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES