)
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं. उन्होंने अपने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक साथ आने की सलाह दी है. उनका मानना है कि अगर ये दोनों नेता हाथ मिला लें, तो यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने का सबसे असरदार तरीका साबित हो सकता है.
रोहिणी आचार्य ने एमएलसी चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए एक नया फॉर्मूला सुझाया है. उनके अनुसार, अगर आरजेडी (TJ- तेजस्वी यादव) और जन सुराज (PK- प्रशांत किशोर) को मिले वोटों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो एनडीए गठबंधन पहले ही चरण में सभी 8 सीटों पर चुनाव हार जाएगा. रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है. अगर विपक्ष एकजुट होकर, सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी को हराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं.
रोहिणी ने अपने एक और पोस्ट में लिखा- 'TJ + PK = BJP/ NDA ZERO. राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी. PS: आगे आगे देखिए होता है क्या.'
बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP/ NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है TJ + PK = BJP/ NDA ZERO राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी। PS: आगे आगे देखिए होता है क्या!!😊
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 29, 2026
बता दें कि रोहिणी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव में (चार शिक्षक और 4 स्नातक) बीजेपी और राजद ने 2 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. जदयू को एक सीट पर जीत मिली है. वहीं, जनसुराज 1 सीट और 2 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है.