SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विधान परिषद चुनाव: 3 सीटों पर हार के बाद आज JDU की हाई-लेवल समीक्षा बैठक, सीएम सम्राट की अध्यक्षता में NDA की भी मीटिंग

विधान परिषद चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद आज JDU की हाई-लेवल समीक्षा बैठक होने वाली है. साथ ही, सीएम सम्राट की अध्यक्षता में NDA की भी मीटिंग होने वाली है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 05, 2026, 09:22 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:50 AM IST
Image Credit: आज JDU की हाई-लेवल समीक्षा बैठक (फाइल फोटो)
Join

बिहार विधान परिषद चुनाव में तीन सीटों पर मिली हार के बाद, JDU आज (5 नवंबर, 2026) चुनाव परिणामों की समीक्षा करने वाला है. इसके लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है. चुनाव लड़ी गई चार सीटों में से JDU केवल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र ही जीत पाई, जबकि बाकी तीन सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा. इस हार को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक कमजोरियों और चुनावी रणनीति में हुई कमियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

रिपोर्ट के साथ आए जिलों के अध्यक्ष

इस बैठक की अध्यक्षता JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा करेंगे. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार और संबंधित जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि वे चुनावी प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार करके लाएं. 

सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक पर जोर

इस बैठक में विशेष रूप से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मिली हार की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा, चुनाव प्रचार के दौरान संगठन की सक्रियता, पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका और NDA सहयोगियों के साथ तालमेल पर भी चर्चा होगी. पार्टी नेतृत्व इन सीटों पर मिली हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगा और यह तय करेगा कि चुनावी रणनीति में किस स्तर पर कमी रह गई थी.

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू को 4 सीटों में से 3 पर हार का सामना करना पड़ा. सिर्फ पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार को जीत मिली है. सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय MLC को जीत मिली है. लेकिन इसपर भी बिहार में बवाल मचा हुआ है, क्योंकि दोनों नवनिर्वाचित निर्दलीय MLC बीजेपी की बैठक में नजर आए थे. वहीं, दरभंगा शिक्षक सीट से भी जेडीयू को हार का सामना करना पड़ा है.

NDA नेताओं की भी अहम बैठक

आज ही सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शाम 6:00 बजे लोक सेवक आवास में होगी. इसमें NDA के सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे. बैठक में बिहार विधान परिषद चुनावों में NDA के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और साथ ही भविष्य की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार रिशुश्री टेंडर घोटाला: IAS योगेश कुमार सागर से ED ने 9 घंटे तक की पूछताछ, ऑस्ट्रिया ट्रिप पर घिरे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES