SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार जमीन सर्वे अंतिम प्रकाशन: रैयत 3 महीने में करा सकेंगे गड़बड़ी में सुधार, दिलीप जायसवाल ने की ये अपील

बिहार में भूमि सर्वेक्षण के अंतिम प्रकाशन को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमि मालिकों को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि जहां अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है कि वे तुरंत अपने दस्तावेजों की जांच कर लें.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 27, 2026, 12:15 IST | Updated: Nov 27, 2026, 12:46 IST
Image Credit: मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल (File Photo)
Join

बिहार में जमीन सर्वे के अंतिम प्रकाशन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राज्य के सभी रैयतों से अपने जमीन के दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है. मंत्री ने बताया कि परिपत्र-25 का अंतिम प्रकाशन हो चुका है और इसे सार्वजनिक कर दिया गया है. जिन जिलों और मौजों में सर्वे का अंतिम प्रकाशन पूरा हो गया है, वहां के रैयत तुरंत अपने दस्तावेजों का मिलान कर लें. खास तौर पर खाता, खेसरा और मालिकाना हक में दर्ज नाम की सावधानीपूर्वक जांच करना बेहद जरूरी है.

तीन महीने के अंदर करा सकेंगे सुधार

डॉ. दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि अगले दो दिनों के भीतर सभी जिलों के एडीएम को अपीलीय प्राधिकारी नामित किया जाएगा. वहीं, किसी रैयत को अंतिम प्रकाशन में किसी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी नजर आती है, तो वह तीन महीने के अंदर एडीएम के कोर्ट में अपनी अपील दाखिल कर सुधार करा सकता है. 

'जमीन सर्वे बनेगा अधिकार का आधार'

वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए यह भी कहा कि यह जमीन सर्वे भविष्य में आने वाले 50 से 100 वर्षों तक लोगों के जमीन के अधिकार का मुख्य आधार बनेगा. ऐसे में किसी भी संभावित परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपने कागजातों की जांच कर लेना हर रैयत के हित में है.

देनी होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

इतना ही नहीं, बता दें कि बिहार में भूमि सर्वे को लेकर सरकार भी सख्त रूख अपनाया है. सरकार ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भूमि सर्वेक्षण का काम समय पर पूरा हो सके. अब हर महीने विशेष भूमि सर्वेक्षण की समीक्षा की जाएगी. राज्य मुख्यालय स्तर पर रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी, प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देनी होगी.  जो जिले पीछे रहेंगे, वहां के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा.

क्या है इसके पीछे का उद्देश्य?

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं. उनके अनुसार, इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-से जिले अपने लक्ष्यों के अनुरूप काम कर रहे हैं और कहां प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: आनंद मोहन की जेल वापसी पर बिहार में सियासी घमासान, तेजस्वी के बयान पर BJP-JDU का पलटवार, कांग्रेस ने दिया साथ

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES