जमीन पर उतर रहा औद्योगिक बिहार का सपना: 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
बिहार में नए उद्योग लगाने का सपना साकार होने लगा है. सम्राट सरकार समस्तीपुर, शेखपुर और नालंदा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है.
बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश की सम्राट सरकार ने औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया है. बिहार में औद्योगिक क्रांति की इबारत अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, इसकी मजबूत नींव धरातल पर उतरती अब दिखाई देने लगी है.
समस्तीपुर और शेखपुर में लगेंगे उद्योग
सम्राट सरकार द्वारा नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी आने वाले समय में इन क्षेत्रों में औद्योगों को विकासित करने में एक कारिगर फैसला साबित होगा. इस फैसले से राज्य के तीनों जिलों में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराइ जाएगी.
सम्राट सरकार ने दी हरी झंडी
सम्राट सरकार की कैबिनेट द्वारा मंजूर इस योजना के तहत नालंदा जिले में 564.37 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिसके लिए 382.23 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है. वहीं, समस्तीपुर में 480 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए 261.92 करोड़ रुपये और शेखपुरा में 250 एकड़ के लिए 62.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इन तीनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत राशि 706.52 करोड़ रुपये है.
कंपनियों के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी सरकार
राज्य में उद्योगों के विस्तार की राह में जमीन की उपलब्धता लंबे समय से बड़ी चुनौती रही है और ऐसे में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जमीन के साथ अगर बुनियादी सुविधाएं भी उपल्ब्ध हो तो इसमें कोई दो-मत नहीं है कि बिहार को औद्योगिक राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल किया जा सकता है. नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण से कंपनियों को बिहार में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने मदद मिलेगी. इसके साथ ही निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी.
रोजगार के अवसर मिलेंगे
इन क्षेत्रों में कृषि-आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की संभावनाएं हैं. यदि परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं और आसपास के इलाकों की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकता है.
बिहार में औद्योगिक ढांचे के विस्तार की दिशा में मजबूत कदम
आने वाले समय में जमीन के विकास और उद्योगों की स्थापना की प्रगति से यह स्पष्ट होगा कि इन परियोजनाओं का निवेश और रोजगार पर कितना असर पड़ता है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मंजूरी बिहार में औद्योगिक ढांचे के विस्तार की दिशा में एक सशक्त कदम है.
यह भी पढ़ें : CM सम्राट चौधरी के सख्त तेवर का असर! बेतिया GMCH में 50% डॉक्टर मिले गायब, लापरवाही पर थमाया नोटिस