SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अपना अच्छा तो ठीक, बुरा तो गड़बड़': SIR और EVM मुद्दे पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर निशाना

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अभी इसी मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में सरकार बनी है, केरल में भी उन्होंने एसआईआर कराया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 01, 2026, 04:02 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 04:11 PM IST
Image Credit: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा (File-Photo)
Join

एसआईआर (SIR), ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े मुद्दे पर 30 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई, वहीं एनडीए के नेताओं ने निशाना साधा. बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जो बैठक हुई है, जिस तरह से विगत एक-दो महीने से पूरे देश के अंदर बेमतलब अफवाह फैलाकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस तरह से चुनाव आयोग को बदनाम करके और उसका ठीकरा चुनी हुई सरकार पर फोड़ा जा रहा है, इन लोगों को यह पाप भुगतना पड़ेगा.

'तमिलनाडु में अभी इसी मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में सरकार बनी है'
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता ने सरकार को चुना है. जब आंदोलन करने की बात होती है, उस समय ये भूल जाते हैं. तमिलनाडु में अभी इसी मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में सरकार बनी है, केरल में भी उन्होंने एसआईआर कराया. अपना अच्छा होगा तो सब ठीक है, अपना बुरा होगा तो गड़बड़ है, यह नहीं चलेगा.

'दो स्टेट छोड़ देंगे और तीन स्टेट पर आरोप लगा देंगे'
उन्होंने कहा कि जितने मीडिया के लोग हैं और जितने इंडिया गठबंधन के लोग हैं, दोनों लोगों को यह समझना होगा कि जब भी आंदोलन हो या कोई मांग हो, तो सभी को बराबर शामिल किया जाए. ऐसा नहीं है कि दो स्टेट छोड़ देंगे और तीन स्टेट पर आरोप लगा देंगे. रमेश चेन्निथला, जो कांग्रेस में बड़े पदों पर रहे हैं और केरल के बड़े नेता हैं. मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एसआईआर अच्छा हुआ.

मंत्री दिलीप जायसवाल का कांग्रेस पर निशाना
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का जब 60 साल शासन था, तो 10 फीसदी नाम रैंडम काट दिया जाता था. मीडिया वाले पूछ रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को उतनी चिंता नहीं है, जितनी चिंता मीडिया वालों को है कि मरे हुए व्यक्ति को जिंदा किया जाए या दो जगह नाम है तो रहने दिया जाए. विपक्ष के आरोप सही नहीं हैं.

रिपोर्ट: रूपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES