SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार क्राइम: समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पटना में दामाद ने की सास की हत्या, नवादा में मिला युवक का शव

बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है. वहीं, पटना में दामाद ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिय. उधर, नवादा में दो महीने से गायब युवक का शव जंगल से बरामद किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 30, 2026, 07:17 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 07:27 AM IST
Image Credit: बिहार क्राइम न्यूज (AI IMAGE)
Join

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. इसी क्रम में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के समीप पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि मनीष का नाम जिले के वांछित अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस की टीम अपराधी तक कैसे पहुंची ,इसे लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है .वहीं, घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब पुलिस के वरीय अधिकारियों से सवाल किए गए, तो वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए.

पटना में दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट

पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार (29 अक्टूबर) की रात अपराधियों ने बीच सड़क 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना नेहरू पथ स्थित खाजपुरा पिलर नंबर 17 के पास रात करीब आठ बजे हुई. मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उनके छोटे दामाद मुकेश उर्फ गुल्ला पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय सड़क पर काफी भीड़ थी और आसपास की दुकानें भी खुली थीं, लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की.

बताया जा रहा है कि उर्मिला की छोटी बेटी ने पिछले साल मुकेश से प्रेम विवाह किया था. मुकेश हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और चार महीने पहले ही बाहर आया था. बेटी के अनुसार, वह नशे में उसके साथ मारपीट करता था. इसी वजह से वह मां के साथ रहने लगी थी. मुकेश पत्नी के वापस नहीं लौटने के लिए अपनी सास को जिम्मेदार मानता था और उन्हें जान से मारने की धमकी देता था. सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

नवादा में दो महीने से गायब युवक का मिला शव

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लखपत बीघा गांव के पास कटोहल जंगल के पास एक युवक का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद के करीब 25 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, छोटू कुमार कमाने के लिए गुजरात गया था. इसके बाद उसका मोबाइल लगातार बंद रहने लगा. परिजनों ने अन्य लोगों से भी उसके बारे में जानकारी ली थी. कुछ लोगों ने बताया कि वह घर लौट गया है, लेकिन वह न तो घर पहुंचा और न ही अपने ससुराल गया था.

करीब दो महीने बाद उसका शव मिलने से परिवार के लोग सदमे में हैं. घटना के बाद कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. हालांकि, परिजनों ने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है. गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. परिवार के लोगों ने किसी पर आशंका जाहिर नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

रिपोर्ट: जी मीडिया

यह भी पढ़ें: पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में समाई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES