सायरन बजता रहा, पुलिस सोती रही! 20 मिनट में लुट गए 15 करोड़ के गहने, बेतिया में बिहार की सबसे बड़ी डकैती
पश्चिमी चंपारण के बेतिया में बुधवार की लूट पूरे बिहार को दहला दिया है. इतनी ही नहीं कहा जा रहा है कि ये लूट की वारदात बिहार की सबसे बड़ी डकैती है. इस डकैती में करीब 15 करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए गए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश कर रही है.
बेतिया में 18 नवंबर बुधवार को सेनको गोल्ड और डायमंड में हुई लूट बिहार की सबसे बड़ी डकैती बताई जा रही है. अपराधियों ने करीब 15 करोड़ के जेवरात की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस लूट ने बेतिया पुलिस की निष्क्रियता और उदासीनता की पोल खोल दी है. सुप्रिया रोड के पॉश इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के दम पर 20 मिनट तक लूट को अंजाम दिया और पुलिस सोती रही. सेनको का सायरन बजता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाई.
क्राइम कंट्रोल के मामले में बेतिया पुलिस फेल हो गई!
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर, हाजीपुर और वैशाली के अपराधियों ने इस बड़ी लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. बेतिया पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई. इस लूट मामले में बेतिया पुलिस की किरकिरी हो रही है. दिनदहाड़े 20 मिनट तक लूट होती रही और बेतिया पुलिस सोती रही. इस घटना ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है.
पुलिस दो दिन के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी, डीआईजी का दावा
अब इस बड़े लूटकांड की कमान चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने संभाल ली है. डीआईजी हर किशोर राय ने बड़ा दावा किया है कि पुलिस दो दिन के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. बिहार की इस बड़ी लूट का खुलासा दो दिन के अंदर कर दिया जाएगा.
20 मिनट तक बजता रहा सायरन, नहीं पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि लूट की वारदात के वक्त 20 मिनट तक सायरन बजता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. इतना ही नहीं, आसपास के दुकानदार भी नहीं पहुंचे. कहा जा रहा है कि सायरन बजने का मतलब कोई नहीं समझ पाया. अब सवाल उठता है कि बेतिया पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए सायरन बजने का मतलब क्या होता है, इसकी जागरूकता आज तक नहीं फैलाई है?
पूरा मामला कब का है, जानिए
बता दें कि बेतिया में स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. लूट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में 6 से 8 बदमाश शोरूम में घुसते दिखाई दे रहे हैं. अपराधी हथियारों के साथ शोरूम में दाखिल हुए और वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सभी बदमाश महज 20 मिनट में करीब 15 करोड़ रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए.
रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी
यह भी पढ़ें: पूर्व डिप्टी CM के घर के पास बड़ी लूट, CCTV में दिखा अपराधियों का तांडव! वारदात के 19 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली