भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026: पवन सिंह को बेस्ट सिंगर अवॉर्ड, मनोज तिवारी का गाना बना 'एंथम ऑफ द ईयर'
भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026: पवन सिंह को उनके लोकप्रिय गाने 'लहंगा से महंगा' के लिए 'बेस्ट सिंगर का पुरस्कार दिया गया. वहीं, शिल्पी राज को गाने 'बर्बादी होई' के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है.
आईवीवाई की ओर से बीते दिन यानी 26 अक्तूबर को भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड का पटना के बापू सभागार में आयोजन किया गया. समारोह में सम्राट भी शामिल हुए. पवन सिंह को बेस्ट सिंगल मेल का पुरस्कार मिला है. वहीं, मनोज तिवारी का फेमस गाना 'हां हम बिहारी है जी' गाने को बिहार एंथम ऑफ क ईयर के लिए चुना गया. आइए इस दौरान की तस्वीरों पर नजर डालते हैं-
इस शानदार शाम में भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के तमाम दिग्गज सितारे एक मंच पर नजर आए. कार्यक्रम में मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू और गुंजन सिंह समेत कई अन्य लोकप्रिय चेहरे शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गीतों पर समा बांध दिया. वहीं रितेश पांडेय, निरहुआ और अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
भोजपुरी पावरस्टार और MLC पवन सिंह को उनके फेमस गाने ‘लहंगा से महंगा’ के लिए बेस्ट सिंगर मेल का अवार्ड दिया गया.
मनोज तिवारी के फेमस सांग हां हम बिहारी हैं जी को एंथम ऑफ द ईयर के लिए चुना गया. भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज को ‘बर्बादी होई’ गाने के लिए बेस्ट सिंगर फीमेल का अवॉर्ड मिला.
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का गाना ‘गर्मी गरम बिया’ को मास एंटरटेनर सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है.
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को 'अपार प्राइड ऑफ भोजपुरी' सम्मान और उनकी फिल्म के गाने 'बिना बोलावले गौरा' के लिए बेस्ट फिल्म सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है.
- भिखारी ठाकुर सम्मान- विनय बिहारी
- बिहार एंथम ऑफ द ईयर- मनोज तिवारी (हां हम बिहारी हैं जी)
- बेस्ट सिंगर मेल- पवन सिंह (लहंगा से महंगा)
- वायरल सॉंग ऑफ द ईयर- रोशन रोही (नाच नागिन जइसन)
- राइजिंग वॉइस ऑफ द ईयर- सृष्टि भारती
- डाबर बिलियन स्टार अवॉर्ड- रितेश पांडे (हेलो कौन)
- पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर (मेल)- अरविंद अकेला कल्लू (कजरा तिकुलिया)
- बेस्ट सिंगर फीमेल - शिल्पी राज (बर्बादी होई)
- रॉकिंग वॉइस ऑफ भोजपुरी- गुंजन सिंह
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- सरगम आकाश (लहंगा से लहंगा)
- पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर- शिवानी सिंह
- भोजपुरी पॉप स्टार ऑफ द ईयर- निशांत शुक्ला
- बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड- आर्यन केल्विन, नितीश कुमार राय अन्य.
बता दें कि सीएम सम्राट ने समारोह का उद्घाटन करते हुए सबसे बड़ी घोषणा यह की कि इसी वर्ष से भोजपुरी फिल्मों को सरकारी सब्सिडी देने की शुरुआत की जाएगी. लंबे समय से भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कलाकार और निर्माता सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन और संरक्षण की मांग कर रहे थे. इस कदम से न केवल फिल्मों के निर्माण का दायरा बढ़ेगा, बल्कि उनकी गुणवत्ता और भव्यता में भी सुधार देखने को मिलेगा. सब्सिडी मिलने से बड़े बजट की फिल्में और बेहतरीन कंटेंट वाले प्रोजेक्ट आसानी से बन सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने एक और अहम बात कही. उन्होंने भोजपुरी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी कलाकार मिलकर फिल्म सिटी के निर्माण के लिए एक उपयुक्त और सुविधाजनक स्थान का चयन करें. सरकार ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि स्थान तय होने के बाद फिल्म सिटी के निर्माण में हरसंभव प्रशासनिक और आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: लव, बेवफाई, ज्योति सिंह से शादी और अब माफी: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्तों में उतार चढ़ाव की पूरी कहानी