SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कल बेतिया आ रहे सीएम सम्राट, इससे पहले पुलिस ने 15 करोड़ की डकैती का कर दिया खुलासा, लेकिन माल कहां है?

बेतिया पुलिस ने आनन-फानन में सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 15 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. प्रेस विज्ञप्ति में सोने की लूट की योजना से लेकर सोने को खपाने तक की योजना बनाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है, लेकिन 15 करोड़ रुपये का सोना कहां है?

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 21:42 IST | Updated: Nov 25, 2026, 22:04 IST
Image Credit: बेतिया पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, लेकिन 15 करोड़ का सोना कहां? (Z News)
Join

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बेतिया पुलिस ने सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 15 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट के मामले का खुलासा किया है. बेतिया एसपी कुमार गौतम ने बताया कि तीन अपराधियों सूरज कुमार, रौशन कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी अपराधी वैशाली के रहने वाले हैं. तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. कुंदन कुमार पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूट मामले में भी शामिल था. इस मामले में पुलिस 11 अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बेतिया एसपी कुमार गौतम ने बताया कि 18 नवंबर को बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसकी जांच चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय और उनके द्वारा की गई थी. मामले में सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. 

उन्होंने कहा कि आधुनिक अनुसंधान के जरिए अपराधियों की पहचान की गई और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों अपराधियों ने अपराध की योजना बनाने और सोने को खपाने की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया था. सूरज कुमार ने सभी अपराधियों को सिम बांटे थे. रौशन कुमार ने योजना बनाई थी और अपराध से अर्जित संपत्ति को खपाने की योजना तैयार की थी. वहीं, कुंदन कुमार ने लूटे गए सोने को खपाने की साजिश रची थी.

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बेतिया पुलिस ने आनन-फानन में सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 15 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. प्रेस विज्ञप्ति में सोने की लूट की योजना बनाने से लेकर सोने को खपाने तक की योजना बनाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है, लेकिन 15 करोड़ रुपये का सोना कहां है? पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में यह नहीं बताया है. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बेतिया पुलिस ने आनन-फानन में प्रेस विज्ञप्ति तो जारी कर दी है, ताकि मुख्यमंत्री के पूछने पर सफाई दी जा सके, लेकिन 15 करोड़ रुपये का लूटा गया सोना कहां है? यह अभी बेतिया पुलिस को बताना बाकी है.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

यह भी पढ़ें: 15 करोड़ की लूट, बेखौफ अपराधी और कब तक हाथ मलती रहेगी बेतिया पुलिस? लुटेरों की पहचान का दावा, लेकिन...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES