SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तर बिहार की लाइफलाइन NH-31 पर सफर हुआ महंगा: साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, देखें नई रेट लिस्ट

उत्तर बिहार की लाइफलाइन NH-31 पर सफर अब महंगा हो गया है. साल में दूसरी बार टोल टैक्स के रेट में बढ़ोतरी हुई है. शाहपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को अब अपने सफर के लिए पहले से कहीं अधिक कीमत चुकानी होगी.

Written By Ranjana Kumari
Published: Sep 14, 2026, 12:25 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 12:56 PM IST
Image Credit: उत्तर बिहार की लाइफलाइन NH-31 पर सफर हुआ महंगा (AI Generated Image)
Join

उत्तर बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले NH-31 पर सफर करना अब और भी महंगा हो गया है. बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले इस हाईवे पर स्थित शाहपुर टोल प्लाजा ने एक ही साल में दूसरी बार टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. सिमरिया-खगड़िया फोरलेन के नाम से मशहूर लगभग 232 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर चलने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों की जेब पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि टोल टैक्स में कितनी बढ़ोतरी की गई है-

अब करना होगा इतना भुगतान
नई दरों के लागू होने के बाद सभी श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क में उछाल आया है. अप्रैल 2025 में कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए जो टोल 90 रुपए था, वह अब 35 बढ़कर 125 रुपए हो गया है. वहीं, इन वाहनों की दोनों तरफ यानी कि रिटर्न जर्नी की यात्रा का शुल्क 190 रुपए हो गया है. हल्के कमर्शियल वाहन और मिनी बस का एक तरफ का शुल्क 145 से बढ़ाकर 205 रुपए हो गया है. वहीं, रिटर्न जर्नी के लिए 305 रुपए का भुगतान करना होगा.

टोल दरों में भारी इजाफा
भारी वाहनों की बात करें तो, दो एक्सल वाले बस और ट्रक का टोल 305 से 430 रुपए और रिटर्न पर 640 रुपए हो गया है. थ्री एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों को अब 335 की जगह 465 रुपए और फोर से सिक्स एक्सल वाले भारी वाहनों को 480 के बजाय 670 रुपए चुकाने होंगे. सबसे बड़े यानी 7 एक्सल या उससे अधिक वाले मालवाहक ट्रकों का शुल्क 585 से बढ़ाकर सीधे 835 रुपए कर दिया गया है. टोल दरों में इस भारी इजाफे का सीधा असर परिवहन और माल ढुलाई की लागत पर पड़ेगा. इसके अलावा, रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के मंथली पास की दरों में भी काफी बढ़ोतरी की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES