App

भागपुर में जदयू को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष कांग्रेस में शामिल

जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई.

भागपुर में जदयू को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष कांग्रेस में शामिल
Image Credit: पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल कांग्रेस में शामिल (Z News)

भागलपुर में जदयू को 17 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को बड़ा झटका लगा है. गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. भागलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने आशीष मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद रहे. आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही भागलपुर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.

जदयू में नीतीश कुमार की भी नहीं चलती: गोपाल मंडल

बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर हमला बोला. गोपाल मंडल ने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है. उन्होंने यहां तक दावा किया कि जदयू में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं चलती है. गोपाल मंडल के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं.

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आशीष मंडल राहुल गांधी के विचारों से सहमत होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि इवके जैसे हजारों युवा राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. ये देश के कई राज्यों में युवा शामिल हो रहे हैं. उसी तरह से बिहार में भी कई युवा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं. राजेश राम ने कहा कि मैं आशीष मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, पार्टी के लोगों की विचारधारा लोगों के लिए, देश के लिए हित में है. कांग्रेस की सबसे खास बात ये है कि यहां के लोग ना धर्म की राजनीति करते हैं और ना ही जाति की सियासत करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अमीर-गरीब सबका सम्मान होता है. यहां पर किसी धर्म या जाति को गाली गलौज नहीं देते हैं. हमारे दादा पुराने कांग्रेस थे, अब हम लोगों की बारी है कांग्रेस को दोबारा लाएंगे.

कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी

गोपाल मंडल ने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान गोपाल मंडल ने जिस तरह जदयू पर निशाना साधा, उससे उनके राजनीतिक रुख को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. अब देखना होगा कि आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने से भागलपुर में पार्टी को कितना राजनीतिक लाभ मिलता है.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More