SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अररिया में बच्चे की मौत के बाद बवाल! भीड़ ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, पथराव में 10 जवान घायल

अररिया के बसमतिया में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर डायल 112 वाहन और दो बाइक जला दीं. इस दौरान पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 27, 2026, 22:15 IST | Updated: Nov 27, 2026, 22:18 IST
Image Credit: अररिया में बच्चे की मौत के बाद बवाल! भीड़ ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, पथराव में 10 जवान घायल
Join

बिहार के अररिया जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार चालक को बंधक बना लिया. चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. वहीं, भीड़ की ओर से किए गए पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस अब तक बंधक बनाए गए कार चालक को छुड़ाने में कामयाब नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हालात को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी की भी मदद ली जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है.

 

खबर अपडेट की जा रही है. 

(असरिया से नितेश कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES