SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शख्स की मौत, मृतक के घर पहुंचे विधायक के दोनों बेटे, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने के दौरान बेगूसराय के अरविंद सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी. अब अनंत सिंह के दोनों बेटे उनके घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. मृतक के बेटे ने किसी से शिकायत नहीं बताई.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 27, 2026, 18:11 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:14 IST
Image Credit: Begusarai News
Join

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ देखने के दौरान बेगूसराय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस मामले में अब अनंत सिंह के दोनों बेटे मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई थी.

घुड़दौड़ देखने के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
दरअसल, बीते दिनों अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान रहुआ गांव के रहने वाले अरविंद सिंह भी घुड़दौड़ देखने पहुंचे थे.

बताया गया कि भीड़ के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद अरविंद सिंह के परिवार में शोक छा गया.

ये भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर बने 'वेटर', वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सिपाही पर गिरी गाज

ये भी पढ़ें- जब अनंत सिंह ने अपने ड्राइवर को मारी लात! वायरल हुआ 'छोटे सरकार' का नया वीडियो

अनंत सिंह के दोनों बेटे पहुंचे मृतक के घर
घटना की जानकारी मिलने के बाद अनंत सिंह के दोनों बेटों ने मृतक के परिवार से मिलने का फैसला किया. दोनों अरविंद सिंह के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वे उनके साथ हैं और हर संभव मदद की जाएगी.

इस दौरान अनंत सिंह के बेटे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बहन की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था. उसी दौरान अरविंद सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे परिजनों से मिलने पहुंचे हैं.

मृतक के बेटे ने कहा- किसी से कोई शिकायत नहीं
वहीं, मृतक अरविंद सिंह के बेटे ने बताया कि उनके पिता शादी में घुड़दौड़ देखने गए थे. वह पहले से बीमार चल रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. मृतक के बेटे ने साफ कहा कि इस घटना को लेकर उनके परिवार को किसी से कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने अपने पिता की पहले से खराब तबीयत का भी जिक्र किया.

फिलहाल, अनंत सिंह के दोनों बेटों के मृतक के घर पहुंचने और परिवार को मदद का भरोसा देने की चर्चा इलाके में हो रही है. घटना के बाद परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताने को लेकर भी स्थानीय स्तर पर बात हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES