SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेटी की शादी में PM मोदी से लेकर नीतीश तक को न्योता देंगे अनंत सिंह, 4 लाख मेहमानों के लिए होगा शाही इंतजाम

बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव समेत पक्ष-विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को शादी का निमंत्रण देने की बात कही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 08, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 02:11 PM IST
Image Credit: अनंत सिंह, (मोकामा विधायक)
Join

बिहार के बाहूबली नेता अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं. इसको लेकर उनके गांव में तैयारियां पूरे जोर से चल रही है. अनंत सिंह ने बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए बताया कि वह देशभर में अपने दोस्तों के परिचतों को खुद जाकर न्योता देंगे. उन्होंने कहा कि शादी में पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित करने की इच्छा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण दिया जाएगा. इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को वह निमंत्रण दे चुके हैं.

सोनू सूद से पवन सिंह तक को न्योता

अनंत सिंह ने कहा कि बेटी की शादी में हिंदुस्तान और पाकिस्तान समेत दुनिया के किसी भी हिस्से से लोग आना चाहें तो उनका स्वागत है. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों से शादी में शामिल होने की अपील की. अनंत सिंह का कहना है कि, इस शादी समारोह में सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह समेत करीब तीन दर्जन फिल्मी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोस्तों और परिचतों को शादी का न्योता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह पर संकट दूर करने के लिए नदवां गांव में अखंड पाठ, भंडारे का आयोजन

अनंत सिंह के गांव में सजेगा भव्य मंडप

बेटी की शादी को भव्य बनाने के लिए अनंत सिंह के गांव में खास तैयारियां की जा रही हैं. गांव में भव्य मंडप सजाया जाएगा. शादी समारोह में घुड़सवारी समेत कई आकर्षक इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं, शादी को लेकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी जारी है. दीपावली को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने दीपावली के बारे में सुना है, लेकिन वह त्योहार नहीं मनाते हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान बेटी की शादी की तैयरियों पर है.

बेटी की शादी में 4 लाख मेहमानों के भोजन का इंतजाम

शादी समारोह में मेहमानों के खानपान के लिए भी बड़े स्तर पर वयवस्था की जा रही है. अनंत सिंह ने बताया कि करीब चार लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया जा रहा है. खाने के मेन्यू में 150 से अधिक तरह के व्यंजन शामिल होंगे. मेहमानों के स्वागत से लेकर  भोजन और समारोह की अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बेटी की शादी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा तेज है.

रिपोर्ट: सन्नी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES