SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज ऋषिकेश संग सात फेरे लेंगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, घुड़दौड़ जीतने वाले को गिफ्ट में मिलेगी 'थार'

आज अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ऋषिकेश संग सात फेरे लेने वाली है. इस 'शाही शादी' की चर्चा सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश से लेकर विदेश तक है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 25, 2026, 07:03 IST | Updated: Nov 25, 2026, 07:40 IST
Image Credit: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की मेहंदी रस्म संपन्न (वीडियो ग्रैब)
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज (25 नवंबर, 2026) को होने वाली है. इस शाही शादी से पहले शिवांगी की मेहंदी की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई. वहीं, बारिश के बाद खराब हुए हेलीपैड और घुड़दौड़ के मैदान को तैयार करने के लिए खुद अनंत सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ मैदान में उतर गए हैं. शादी में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

मेहंदी की रस्म खत्म, अब शादी का बारी

बीते दिन (24 नवंबर, 2026) मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की मेहंदी की रस्म अदा की गई. घर की सभी महिलाओं ने शिवांगी के हाथों में मेहंदी लगाई गई. इस दौरान शिवांगी की बड़ी बहन राजनंदिनी अपने पति पुनीत कुमार के साथ दिखाई दी. उनकी मां नीलम देवी ने भी कार्यक्रम के बाद पूरे परिवार और बाहर से आए मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. मेहंदी की रस्म के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसके लिए मंच को खूबसूरत फूलों और लाइटिंग से सजाया गया था. शादी के लिए मंडप और मुख्य स्टेज भी बनकर पूरी तरह तैयार है. आज शिवांगी सिंह बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी.

घुड़दौड़ के लिए पिच पूरी तरह तैयार

पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण शादी स्थल, हेलीपैड ग्राउंड और घुड़दौड़ के मैदान में पानी और कीचड़ जमा हो गया था. मौसम साफ होते ही मोकामा विधायक अनंत सिंह खुद मैदान में उतरे और तैयारियों का जायजा लिया. उनके मैदान में उतरते ही सैकड़ों समर्थक भी काम में जुट गए. मशीनों से पानी निकालने के बाद ट्रैक्टरों से मैदान में बालू और रेत डाली गई है, ताकि कीचड़ खत्म हो सके. अब रोड रोलर चलाकर घुड़दौड़ की पिच और हेलीपैड ग्राउंड को पूरी तरह समतल कर दिया गया है. घुड़दौड़ जीतने वाले को गिफ्ट में थार मिलने वाली है.

25 से अधिक किन्नर पहुंचे पटना

शाही शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पंजाब के लुधियाना से 25 से अधिक किन्नर भी पहुंचे हैं, जो पटना के गुरुद्वारा में रुके हैं. उन्होंने गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और कहा कि वे शादी देखने और अनंत सिंह से मुलाकात करने के बाद ही पंजाब लौटेंगी. वहीं, वैशाली के नंदन कुमार और जहानाबाद के अमित सोनी स्केटिंग करते हुए 5 दिनों का सफर तय कर अपने गांव से बाढ़ स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे हैं. दोनों शादी की शुभकामनाएं देने के लिए विधायक से मिलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, बक्सर की रहने वाली दोनों पैरों से दिव्यांग महिला लक्ष्मीनी कुमारी भी ट्रेन के जरिए बाढ़ स्टेशन पहुंचीं और किसी तरह विधायक के गांव नदवां जाकर उनसे मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी, 20 से 25 नवंबर तक पांच दिन का भव्य आयोजन, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज और घुड़दौड़ में थार का इनाम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES