अनंत सिंह की बेटी की शादी तो हो गई, लेकिन घुड़दौड़ में थार किसने जीती? पता चला क्या
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और श्रषिकेश परिणय सूत्र में बंध गए हैं. इस शादी ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी. अनंत सिंह ने अपने दामाद को गिफ्ट में डिफेंडर कार दी है.
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी समाप्त हो गई है. इस शादी की चर्चा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश से लेकर विदेश तक थी. शादी वाले दिन (25 नवंबर, 206) पैतृक गांव नदवां में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी भीड़ देखने को मिली थी. साथ ही, शादी वाले दिन ही दोपहर के समय घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसके विजेता को गिफ्ट में थार मिलने वाला थी. अब शादी तो हो गई, लेकिन थार किसने जीती? अगर आप भी ये नहीं जानते, तो पढ़िए पूरी खबर-
आखिर घुड़दौड़ में किसने जीती थार?
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से लाए गए 20 से अधिक घोड़ों ने हिस्सा लिया. घुड़दौड़ देखने के लिए मैदान के चारों ओर इतनी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए कि दर्शकों के खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बची. खतरे की परवाह किए बिना कुछ दर्शक तो मोबाइल टावरों और ऊंचे पेड़ों पर ही चढ़ गए.
इस दौरान अनंत सिंह माइक्रोफोन से बार-बार लोगों से नीचे उतरने और अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील करते नजर आए. भारी भीड़ और उसे संभालने में आ रही दिक्कतों के कारण घुड़दौड़ पूरी नहीं हो सकी थी. ऐसे में अभी तक थार किसी को नहीं मिला है. बता दें कि घुड़दौड़ जितने पर पहले स्थान पर रहने वाले विजेता को महिंद्रा थार मिलेगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल दी जाएगी. वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटर.
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में की भव्य तैयारी
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के ऋषिकेश कुमार से हुई है. शादी से पहले कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें उनके बेटे का जनेऊ संस्कार, कव्वाली का कार्यक्रम और एक भव्य घुड़दौड़ शामिल थी. इस शादी में करीब 4 से 5 लाख लोग शामिल हुए थे. मेहमानों के लिए खाने में 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे. मेन्यू में पारंपरिक बिहारी व्यंजनों के साथ-साथ देश के कई हिस्सों के लोकप्रिय व्यंजन भी शामिल थे. इतना ही नहीं, शिवांगी की शादी में पिता अनंत सिंह ने करीब 30 लाख से अधिक रसगुल्ले बनवाए थे.
यह भी पढ़ें: जब अनंत सिंह ने अपने ड्राइवर को मारी लात! वायरल हुआ 'छोटे सरकार' का नया वीडियो