SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

युवाओं को विदेश भेजकर बंधुआ मजदूरी करवाता था हाजी नाहीद गनी, पाकिस्तानी एजेंट से साठगांठ के आरोप में AIMIM नेता गिरफ्तार

पाकिस्तानी एजेंट से साठगांठ के आरोप में AIMIM नेता हाजी नाहीद गनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. AIMIM नेता आरोप है कि वह पाकिस्तानी एजेंट से साठगांठ कर बिहार के युवाओं को विदेश भेजकर बंधुआ मजदूरी करवाते थे.

Edited By Shailendra
Published: Oct 17, 2026, 07:43 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 07:57 PM IST
Image Credit: AIMIM नेता हाजी नाहीद गनी गिरफ्तार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

सीमांचल के बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार का झांसा देकर उन्हें बंधुआ मजदूरी करवाने के गंभीर आरोप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन यानी एआईएमआईएम के नेता हाजी नाहीद गनी और उसके साथी मोहम्मद तबरेज को किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से पटना से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अब तक कुल सात मामले दर्ज हैं. जिसमें किशनगंज जिले के बहादुरगंज में एक, कोचाधामन में दो, बिशनपुर में एक और पूर्णिया जिले के रौटा थाने में तीन मामले दर्ज हैं. विशनपुर पुलिस ने मुहम्मद सुलेमान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एआईएमआईएम नेता हाजी नाहीद गनी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है.

मुहम्मद सुलेमान ने शिकायत दर्ज कराई

किशनगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज ने पत्रकारों को बताया कि 28 सितंबर को विशनपुर थाने में मुहम्मद सुलेमान ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, हाजी नाहीद गनी ने उनके बेटे नूर जफर को टूरिस्ट वीजा बनाकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख अस्सी हजार रुपये ठग लिए है.

सैकड़ों युवाओं को बंधुआ मजदूर बना दिया

आरोपी ने कथित रूप से पाकिस्तानी एजेंट के साथ मिलकर सैकड़ों युवाओं को बंधुआ मजदूर बना दिया. पाकिस्तानी एजेंट ने भारतीय युवा मलेशिया पहुचते ही उसके वीजा को छीन लिया जाता है.और सभी युवाओं को एक कमरे में बंद कर वहां के कंपनी में जबरन बंधुआ मजदूरी करवाया जाता है.

कई युवाओं को जंगल में भागकर छिपना पड़ा

उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि मलेशिया में इमिग्रेशन पुलिस की छापेमारी के दौरान कई युवाओं को जंगल में भागकर छिपना पड़ा. कुछ भारतीय युवा गिरफ्तार हो जाते है.जब युवा परेशान होकर भारत वापस आना चाहते है तो युवाओं को वापस भारत लाने के नाम पर भी गिरफ्तार आरोपी मोटी रकम वसूलते थे.

इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीपीओ खुसरू सिराज ने बताया कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस गिरोह के अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है. पुलिस ने कहा है कि सीमांचल के युवाओं को रोजगार के झांसे में फंसाकर विदेश भेजने और उनका शोषण करने वाले इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

रिपोर्ट: अमित सिंह

यह भी पढ़ें: 50,000 के चक्कर में धरे गए दारोगा साहब! बक्सर में विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल और आ गए गिरफ्त में, पीड़ित हो गया था परेशान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES