भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर गिरी गाज, JDU ने किया पदमुक्त... जिला संगठन भी भंग

अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर गिरी गाज, JDU ने किया पदमुक्त... जिला संगठन भी भंग

मोकामा विधायक अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर भी गाज गिरी हैं. JDU ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है और इसी के साथ जिला संगठन भी भंग कर दिया गया है.

Written ByRanjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 08:06 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 08:27 AM IST
joinshare
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर गिरी गाज, JDU ने किया पदमुक्त... जिला संगठन भी भंग
Image Credit: बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर गिरी गाज (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    मोकामा विधायक अनंत सिंह के जेडीयू से 6 साल के निष्कासन के बाद बाढ़ जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज पर भी गाज गिरी है. मयंक को पदमुक्त करने के साथ ही बाढ़ जिला संगठन को भी भंग कर दिया गया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्य में लगातार शिथिलता का आरोप लगाकर कार्रवाई की है. हाल ही में अगवानपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की चुनावी सभा में भी वे नहीं पहुंचे थे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम से दूरी की वजह बताई थी. वे जेडीयू में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी रहे हैं. बाढ़ अनुमंडल में ही अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा क्षेत्र भी आता है.

    JDU ACTION

    मेरा गुनाह क्या था? मयंक राज ने JDU से पूछा

    वहीं, JDU के एक्शन पर मयंक राज ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि मेरा गुनाह क्या था? क्या नीरज जी के लिए हम वोट, स्नातक में घूम-घूम, गांव-गांव घूम के वोट बनाना मेरा गुनाह था? तबीयत खराब होना मेरा गुनाह है? नीरज जी से हम पूछना चाहते हैं कि इसका जवाब आके दें कि मेरा गुनाह क्या है? एक जगह भी मेरा पार्टी विरोधी कोई बर्ताव हो, घूमना हो, कुछ भी हो.

    यह भी पढ़ें: 'बर्बादियों' का जश्न मनाता चला गया... जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह के घर पर जमकर आतिशबाजी

    आपको क्या लगता है कि जो निर्णय लिया गया, वो आपके हिसाब से ठीक नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गलत है एकदम, पूरा 100% गलत है. निशांत जी भगवानपुर आए थे. मेरी तबीयत ठीक न होने के बावजूद, मैंने सभी को कई फोन किए और उनसे आने का आग्रह किया, जो कुछ भी जरूरी था, मैंने वह सब किया.  

    उन्होंने आगे कहा कि जहां तक नीरज जी की बात है, वे पूरे संगठन को अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं. वे नए जिला अध्यक्ष, नए ब्लॉक अध्यक्ष या यूं कहें कि पंचायत अध्यक्ष नियुक्त करते हैं और हर जगह से ऐसे लोगों को ले आते हैं जो बस उनकी तारीफ करते रहें, जबकि साथ ही वे दूसरों के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराते रहते हैं. यह उनका अपना निजी तरीका है. मैं लगातार पूछ रहा हूं और इसीलिए पूछ रहा हूं कि वे मुझे बताएं, आखिर मेरी गलती क्या है.

    इनपुट: चंदन राय

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bihar Politics