App

10 लाख का बजट है और चाहिए सबसे सेफ कार? ये 5 मॉडल हैं बेस्ट, भारत NCAP से भी मिली तगड़ी रेटिंग

भारत में कार खरीदते समय अब सेफ्टी कस्टमर्स की पहली पसंद बन चुकी है. 10 लाख रुपये से कम बजट में भी ऐसी कई गाड़ियां मार्केट में आ गई हैं, जिन्होंने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर सेफ्टी के मामले में खुद को साबित किया है.

10 लाख का बजट है और चाहिए सबसे सेफ कार? ये 5 मॉडल हैं बेस्ट, भारत NCAP से भी मिली तगड़ी रेटिंग
Image Credit: 10 लाख के बजट में सेफेस्ट कार

भारत में कार खरीदने का तरीका अब तेजी से बदल रहा है. पहले जहां कस्टमर्स सिर्फ कार के लुक, माइलेज और फीचर्स पर ध्यान देते थे, वहीं अब सेफ्टी उनकी पहली पसंद बनती जा रही है. लोग अपनी और अपने फैमिली की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहते. यही वजह है कि कारों में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

हाल ही में लागू हुए भारत NCAP (B-NCAP) क्रैश टेस्ट ने कस्टमर्स के लिए यह जानना और आसान कर दिया है कि कौन सी गाड़ी एक्सीडेंट के समय कितनी सेफ है. सबसे अच्छी बात यह है कि बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए अब 15-20 लाख रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में 10 लाख रुपये से कम बजट में भी ऐसी कई शानदार कारें लॉन्च हुई हैं, जिन्होंने क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग और जबरदस्त स्कोर हासिल करके सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं. अगर आप भी 10 लाख के बजट में एक सेफ कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो चलिए जानते हैं देश की उन टॉप 5 सबसे सेफ कारों के बारे में, जो आपको और आपके परिवार को हर सफर में बेफिक्र रखती हैं.

Hyundai Venue

8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू होने वाली हुंडई वेन्यू इस बजट में सबसे सेफ कॉम्पैक्ट SUV में से एक है. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में वेन्यू ने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.15 पॉइंट हासिल किए हैं, जो करीब परफेक्ट स्कोर है. इस कार ने फ्रंटल और साइड क्रैश दोनों टेस्ट में यात्रियों की सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 44.46 पॉइंट मिले हैं, जिसमें इसका डायनेमिक प्रोटेक्शन स्कोर करीब सटीक रहा है.

Skoda Kylok

स्कोडा काइलाक 7.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेफ्टी के मामले में एक अच्छा ऑप्शन है. इस कार ने अडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.88 पॉइंट हासिल किए हैं. फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.04 और साइड क्रैश टेस्ट में 16 में से 15.84 का स्कोर मिला है. इसके साथ ही, स्कोडा काइलाक ने बच्चों की डायनेमिक प्रोटेक्शन में 24 में से 24 का परफेक्ट स्कोर पाया है. इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा इसे सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है.

Tata Punch

मात्र 5.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से आने वाली टाटा पंच भारतीय मार्केट में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है. इसकी इस लोकप्रियता की बड़ी वजह इसका शानदार सेफ्टी स्कोर है. टाटा पंच के फेसलिफ्ट मॉडल ने अडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.58 पॉइंट हासिल किए हैं. इसने सामने से होने वाली टक्कर और साइड-इंपैक्ट दोनों टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चाइल्ज सेफ्टी के मामले में इस कार को 49 में से 45 का शानदार स्कोर मिला है, जिसमें डायनेमिक टेस्ट में 24 में से 24 अंक शामिल हैं.

Kia Syros

8.42 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली किआ साइरोस ने भी सेफ्टी रेटिंग में खुद को साबित किया है. भारत NCAP ने अडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 32 में से 30.21 पॉइंट दिए हैं. साइड-इंपैक्ट टेस्ट में इस कार ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है और सेफ्टी मामलों में खरा उतरी है. बच्चों की सुरक्षा के मामले में किआ साइरोस ने 49 में से 44.42 पॉइंट हासिल किए हैं.

Tata Altroz

6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलने वाली टाटा एल्ट्रोज अपनी श्रेणी की सबसे सेफ हैचबैक कारों में शामिल है. इसने अडल्ट प्रोटेक्शन की सुरक्षा के लिए 32 में से 29.66 पॉइंट का स्कोर पाया है. इसके फ्रंटल क्रैश टेस्ट के परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं. चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी इसका स्कोर 49 में से 44.90 रहा है, जो कि बहुत शानदार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More