भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ऑटो
  • /फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield का बड़ा झटका! चुपचाप महंगी हो गई देश की चहेती Classic 350; चेक करें नई कीमत

फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield का बड़ा झटका! चुपचाप महंगी हो गई देश की चहेती Classic 350; चेक करें नई कीमत

फेस्टिव सीजन में Royal Enfield ने बाइक प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी बेस्ट-सेलिंग क्लासिक 350 के सभी 9 कलर्स के दाम चुपचाप बढ़ा दिए हैं. आइए जानते हैं अब नई Classic 350 को खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 07, 2026, 06:33 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 06:38 PM IST
joinshare
फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield का बड़ा झटका! चुपचाप महंगी हो गई देश की चहेती Classic 350; चेक करें नई कीमत
Image Credit: Classic 350 हुई महंगी

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई Royal Enfield Classic 350 खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको झटका लग सकता है! देश की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल में शामिल Classic 350 के नए खरीदार को कंपनी के झटका दे दिया है. रॉयल एनफील्ड ने चुपचाप अपनी इस बेस्ट-सेलिंग बाइक की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दिया है. नई कीमत एंट्री लेवल Redditch Red से लेकर टॉप मॉडल Emerald और Signature White तक पर लागू हो गई है. मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच कंपनी के इस फैसले से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा और सभी 9 कलर्स की नई कीमतें क्या हो गई हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स...

लेकिन, कीमत बढने के अलावा बाइक में किसी तरह का इंजन या फिर दूसरा बदलाव नहीं किया गया है. यानी Classic 350 पहले की तरह ही 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आएगी. यह इंजन 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोडा गया है.

Royal Enfield Classic 350 की नई कीमत

Royal Enfield Classic 350 की नई कीमतों की बात करें, तो Classic 350 का सबसे सस्ता Redditch Red वेरिएंट अब 1.89 लाख रुपये में मिलेगा. वहीं Madras Red की एक्स शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपये पहुंच गई है. Medallion Bronze वेरिएंट की कीमत 2.01 लाख रुपये है. इसके साथ ही Commando Sand और Gorkha Edition की कीमत अब 2.12 लाख रुपये है. Gun Grey और Stealth Black वेरिएंट को खरीदने के लिए 2.21 लाख रुपये खर्च करने होंगे. वहीं बाइक के सबसे महंगे Emerald और Signature White कलर ऑप्शन की एक्स शोरूम प्राइज 2.26 लाख रुपये पहुंच गई है. Gorkha Edition की कीमत में लगभग 1,000 रुपये की बढोतरी हुई है. दूसरी तरफ Emerald और Signature White जैसे टॉप वेरिएंट पर पूरे 2,000 रुपये ज्यादा देने होंगे.

फीचर्स में नहीं हुआ कोई बदलाव

कीमत में बदलाव होने के बाद भी Classic 350 में मिलने वाले फीचर्स पहले जैसे ही हैं. 2026 में बाइक को अपडेट किया गया था, जिसके बाद ड्यूल चैनल ABS वाले वेरिएंट में असिस्ट और स्लिपर क्लच और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स लाए गए थे. लेकिन, बेस Redditch Red सिंगल चैनल ABS वेरिएंट में ये दोनों फीचर्स नहीं मिलते हैं.

(ये भी पढ़ेंः Aprilia ने वापस लाया अपना Maxi Scooter, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई SXR GT की एंट्री, कीमत...)

इन बाइक्स से है मुकाबला

Royal Enfield Classic 350 को मार्केट में अब पहले से ज्यादा मुकाबला मिल रहा है. हाल ही में Triumph ने Bonneville T4 को भारतीय मार्केट में 2.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 350cc इंजन दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने Bonneville T40 को भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इनके साथ ही Honda CB350 भी Classic 350 को टक्कर देने वाली बाइक्स में शामिल है. ऐसे में कीमत बढने के बाद Classic 350 की बिक्री पर इसका कितना असर पडता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

(ये भी पढ़ेंः ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई नई Skoda Slavia, पीछे बैठते ही मिलेगा मसाज! 8-स्पीड ऑटोमैटिक समेत मिले ये दमदार फीचर्स)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Auto News