भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ऑटो
  • /Creta-Harrier को टक्कर देने आ गई MG की नई Hector Storm, लुक ऐसा कि सड़क पर हर किसी की नजर ठहर जाएगी! कीमत...

Creta-Harrier को टक्कर देने आ गई MG की नई Hector Storm, लुक ऐसा कि सड़क पर हर किसी की नजर ठहर जाएगी! कीमत...

भारतीय ऑटो मार्केट में हलचल मचाते हुए JSW MG मोटर ने हेक्टर का नया स्टॉर्म सीरीज लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. बोल्ड लुक, प्रीमियम केबिन और हाई-टेक फीचर्स से लैस इस दमदार SUV की शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 08, 2026, 12:57 PM IST|Updated: Oct 08, 2026, 01:04 PM IST
joinshare
Creta-Harrier को टक्कर देने आ गई MG की नई Hector Storm, लुक ऐसा कि सड़क पर हर किसी की नजर ठहर जाएगी! कीमत...
Image Credit: MG Hector Storm फीचर्स

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप नई और दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए इस फेस्टिव सीजन कई नए और शानदार ऑप्शन आ गए हैं. इसी क्रम में JSW MG मोटर ने भी भारत में अपनी नई और काफी पसंद की जाने वाली कार हेक्टर का एक लिमिटेड-एडिशन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Hector Storm Series सीरीज नाम दिया है. कंपनी ने इसे दो खास अवतारों Hector Blackstorm और Hector Snowstorm में पेश किया है. ये गाड़ियां खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं, जो अपनी कार को सड़क पर चलने वाली बाकी गाड़ियों से बिल्कुल अलग दिखाना चाहते हैं.

दोनों मॉडल की कीमत

MG Hector Blackstorm की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है. वहीं Hector Snowstorm को भी 19.99 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है.

ब्लैक और व्हाइट कलर में नया लुक

Hector Blackstorm को पूरी तरह ब्लैक लुक दिया गया है. दूसरी ओर Snowstorm एडिशन में पर्ल व्हाइट बॉडी के साथ स्टाररी ब्लैक रूफ मिलती है. दोनों मॉडल में नया ऑल ब्लैक Storm Hex ग्रिल दिया गया है. इसके अलावा आगे और पीछे के बंपर पर नए गार्निश, Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं.

SUV के बाहर डार्क क्रोम डिटेलिंग भी देखने को मिलती है. इसमें पियानो ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक हेडलैंप बेजल्स और स्मोक्ड कनेक्टेड टेल लैंप्स शामिल हैं. टेलगेट और फॉग लैंप के आसपास रेड कलर के एक्सेंट भी दिए गए हैं. कंपनी Storm Series के लिए एक खास पैकेज भी दे रही है. इसमें स्पेशल एडिशन बैजिंग, ORVM प्रोटेक्टर और साइड स्टेप बोर्ड शामिल हैं. इन एक्सेसरीज के लिए कस्टमर्स से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा और इन्हें डीलरशिप पर ही लगाया जाएगा.

अंदर से भी पूरी तरह ब्लैक लुक

Hector Storm Series के केबिन को भी बाहर के लुक से मैच करते हुए तैयार किया गया है. दोनों मॉडल में Nimbus Black केबिन और ब्लैक लेदर सीटें मिलती हैं. इंटीरियर में डार्क फिनिश दी गई है और आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर BLACKSTORM या SNOWSTORM की बैजिंग दी गई है. इसके साथ ही स्टीयरिंग व्हील पर लेदर फिनिश के साथ गनमेटल एक्सेंट दिया गया है.

फीचर्स जान लीजिए

Storm Series में कंपनी ने Hector के मौजूदा फीचर्स को ही रका है. इसमें 14 इंच की HD पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. साथ i-SMART कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 70 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. SUV में डिजिटल ब्लूटूथ की के साथ की शेयरिंग, रिमोट AC कंट्रोल और 17.78 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है.

इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा के साथ Wheel View, ADAS, पावर्ड टेलगेट, PM2.5 फिल्टर वाला एयर प्यूरिफायर, रेन सेंसिंग वाइपर और 8 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

पेट्रोल इंजन और CVT गियरबॉक्स

MG Hector Blackstorm और Snowstorm दोनों में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन कंपनी ने दिया है. जो 143bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ सिर्फ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. Storm Series को सिर्फ 5 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स और 7 सीटर का विकल्प नहीं दिया गया है.

(ये भी पढे़ंः फेस्टिव सीजन से पहले Royal Enfield का बड़ा झटका! चुपचाप महंगी हो गई देश की चहेती Classic 350; चेक करें नई कीमत)

मिलेगा MG का Shield पैकेज

Hector Storm Series के साथ कंपनी अपना Shield 3+3+3 ओनरशिप पैकेज भी दे रही है. इसमें 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 फ्री लेबर वाले पीरियडिक सर्विस शामिल हैं. इसके साथ ही MG कस्टमर्स को कार की ऑन रोड कीमत पर 100 फीसदी तक फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है. इसमें Storm Series की एक्सेसरीज की कीमत भी शामिल है. इस सीरीज की टक्कर सीधे Creta-Harrier जैसी दमदार SUV से होने वाली है.

(ये भी पढ़ेंः ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई नई Skoda Slavia, पीछे बैठते ही मिलेगा मसाज! 8-स्पीड ऑटोमैटिक समेत मिले ये दमदार फीचर्स)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Auto News