1131cc का दमदार इंजन और रडार वाली सेफ्टी: तीन नए अवतार में आ गई Honda Africa Twin, हर रास्ते पर देगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
होंडा ने अपनी एडवेंचर बाइक अफ्रीका ट्विन का नया मॉडल तीन अलग-अलग वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, एडवेंचर स्पोर्ट्स और नए एंड्यूरो स्पोर्ट्स में पेश किया है. तीनों मॉडल्स में पहले से बड़ा और ताकतवर इंजन, डुअल टचस्क्रीन डिस्प्ले और अलग-अलग रास्तों के हिसाब से खास सस्पेंशन दिया गया है.
होंडा ने अपनी धांसू एडवेंचर बाइक crf1150l अफ्रीका ट्विन के नए 2027 मॉडल से पर्दा उठा दिया है. इस बार कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है, जिससे हर तरह के राइडर की पसंद का ख्याल रखा जा सकेगा.
इन तीनों बाइक्स में स्टैंडर्ड, एडवेंचर स्पोर्ट्स और बिल्कुल नया एंड्यूरो स्पोर्ट्स मॉडल भी शामिल है.
इन तीनों ही बाइक्स में दमदार इंजन दिया गया है. लेकिन बात इनकी फीचर्स की करेंगे, तो वो अलग-अलग रास्तों के हिसाब से सेट किया गया है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि इन बाइक्स में क्या कुछ खास मिलता है.
पहले से ज्यादा पावरफुल हुआ इंजन
इस नई सीरीज के हर मॉडल में 1131cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है. पहले इस सीरीज में 1084cc इंजन की मिलती थी.
नए इंजन की बात करें तो ये 117 हॉर्सपावर की ताकत और 119 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जो पिछले वाले मॉडल से बहुत ज्यादा है.
कंपनी ने इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ शानदार डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया है.
कंपनी ने बाइक्स को बैलेंस होकर चलने के लिए इसमें नया स्टील फ्रेम और सीट के नीचे एक छोटा फ्यूल सब-टैंक जोड़ा है. जिसकी वजह से बैलेंस बना रहता है.
एडवांस फीचर्स से लैस है नया मॉडल
इन बाइक्स में फीचर्स को और एडवांस किया गया है. इस बार बाइक में 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. साथ-साथ 5.7-इंच की एक छोटी स्क्रीन भी दी गई है.
इसके जरिए आप आसानी से मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं क्योंकि इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट मिलता है.
इसके अलावा फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी-सी पोर्ट के साथ एक लॉक होने वाला स्टोरेज बॉक्स भी दिया गया है.
हर रास्ते के लिए अलग-अलग तीन ऑप्शन
स्टैंडर्ड वेरिएंट: ये शहर और थोड़े-बहुत खराब रास्तों के लिए सबसे बेस्ट बाइक है. इसमें आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं.
इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट होने वाला शोवा सस्पेंशन मिलता है, जो खराब रास्तों पर झटके महसूस नहीं होने देता. इसका वजन मैनुअल में 237 किलो और डीसीटी में 247 किलो है.
एडवेंचर स्पोर्ट्स: अगर आपको लंबी दूरी का सफर करना पसंद है, तो ये आपके लिए बेस्ट है. इसमें 24.2-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. इसी वजह से बार-बार पेट्रोल डलवाने की जरूरत नहीं पड़ती है.
इसमें सुरक्षा के लिए इसमें हिल-होल्ड असिस्ट और रडार आधारित फीचर्स जैसे ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग और इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है.
एंड्यूरो स्पोर्ट्स: ये इस बार का बिल्कुल नया और खास मॉडल है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें खराब सड़कों और पहाड़ों पर ऑफ-रोडिंग करना पसंद है.
इसका ग्राउंड क्लीयरेंस सबसे ज्यादा 260mm है और इसमें मैनुअल सस्पेंशन दिया गया है. भारी-भरकम लुक के बावजूद ये पूरी सीरीज में सबसे हल्की बाइक है, जिसका मैनुअल मॉडल सिर्फ 228 किलो का है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज और पलक झपकते ही 100 की रफ्तार, भारत में 1.56 करोड़ रुपये में आई Denza Z9 GT