SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑफ-रोडिंग के हैं शौकीन, तो आ गई है Ducati DesertX V2; 19.99 लाख कीमत, नया 890cc इंजन और दिसंबर से डिलीवरी शुरू

डुकाटी ने इंडियन मार्केट में दूसरी पीढ़ी की एडवेंचर मोटरसाइकिल DesertX V2 को 19.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसकी डिलीवरी दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 28, 2026, 17:51 IST | Updated: Nov 28, 2026, 18:07 IST
Join

इटली की लग्जरी बाइक कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पीढ़ी की एडवेंचर मोटरसाइकिल DesertX V2 को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है.

देश भर की सभी डुकाटी डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और दिसंबर के पहले हफ्ते से ग्राहकों को डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी. ये बाइक कंपनी के V2 परिवार में पानीगाले V2 और मॉनस्टर V2 के साथ शामिल हो गई है.

नया 890cc इंजन और गियरबॉक्स में खास बदलाव

नई DesertX V2 में कंपनी ने नया 890cc का V2 ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया है. ये इंजन 9000 rpm पर 110 hp की ताकत और 7000 rpm पर 92 Nm का टॉर्क पैदा करता है.

डुकाटी के मुताबिक यह कंपनी का अब तक का सबसे हल्का फोर-वाल्व-पर-सिलेंडर इंजन है, जिसका करीब 70 फीसदी टॉर्क सिर्फ 3000 rpm से ही मिलने लगता है. इसमें खास IVT वेरिएबल इनटेक वाल्व टाइमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है.

कठिन ऑफ-रोड रास्तों के लिए इसके शुरुआती चार गियर पहले से छोटे रखे गए हैं, जबकि हाईवे पर आरामदायक सफर के लिए छठा गियर लंबा दिया गया है.

हल्का फ्रेम, दमदार सस्पेंशन और बड़े पहिए

इस एडवेंचर बाइक में एल्यूमीनियम मोनोकॉक फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है, जो एयरबॉक्स का भी काम करता है और इंजन को मजबूती से संभालता है. इसके साथ पीछे ट्रेलिस सबफ्रेम और डबल-साइडेड एल्यूमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है.

खराब रास्तों के लिए इसमें KYB कंपनी का सस्पेंशन मिलता है, जिसमें आगे पूरी तरह एडजस्ट होने वाला 46mm अपसाइड-डाउन फोर्क  और पीछे रिमोट प्रीलोड एडजस्टमेंट वाला मोनोशॉक लगा है.

बाइक में आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच के ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर Pirelli Scorpion Rally STR टायर चढ़े हैं.

छह राइडिंग मोड और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स

सुरक्षा और अच्छे कंट्रोल के लिए बाइक में 6-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट दी गई है. इसके जरिए चार लेवल वाला कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल काम करता है.

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए एंड्यूरो और रैली मोड में ABS को पूरी तरह बंद करने की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा बाइक में डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 गियरशिफ्ट सिस्टम दिया गया है.

राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन, वेट, एंड्यूरो और रैली मोड जैसे छह राइडिंग मोड चुन सकते हैं.

5-इंच TFT स्क्रीन और लंबी यात्रा के फीचर्स

बाइक के हैंडलबार पर नया जॉयस्टिक कंट्रोल दिया गया है, जिससे 5-इंच के TFT डैशबोर्ड को आसानी से चलाया जा सकता है. इसमें फुल-एलईडी हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल और ब्रेकिंग के दौरान पीछे से आने वालों को सतर्क करने वाली ब्रेक लाइट EVO टेक्नोलॉजी मिलती है.

साथ ही यह डैशबोर्ड डुकाटी के मल्टीमीडिया सिस्टम के लिए भी तैयार है, जिससे राइडर स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी इस बाइक को सिर्फ एक खास रंग Matt Star White Silk में बेच रही है.

ढेरों एक्सेसरीज का ऑप्शन

ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इस बाइक में कई अतिरिक्त एक्सेसरीज भी लगवा सकते हैं. इनमें 8 लीटर का एक्स्ट्रा फ्यूल टैंक, बुल बार, रेडिएटर गार्ड, एल्यूमीनियम पैनियर्स, Mosko Moto के साथ तैयार सॉफ्ट लगेज किट और Termignoni साइलेंसर शामिल हैं.

DesertX को पहली बार 2019 के EICMA शो में कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था और 2021 में इसका उत्पादन शुरू हुआ.

डुकाटी के अनुसार इस दूसरी पीढ़ी के मॉडल को एर्जबर्ग रोडियो, रैली ऑफ अल्बानिया, ट्रांसअनातोलिया और नॉरा मैक्सिकन 1000 जैसी कठिन रैलियों के लिए तैयार किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES