पत्रकारिता जगत में दो दशक (20 साल) का लंबा और बेदाग अनुभव रखने वाले महेश पारीक वर्तमान में पिछले 9 साल से Zee Media के साथ बतौर सीनियर जर्नलिस्ट जुड़े हुए हैं. विधि, अदालत और कानूनी क्षेत्र की जटिल खबरों को सरल और तथ्यात्मक रूप से पाठकों तक पहुंचाने में उनकी विशेष महारत है.
अपने करियर की शुरुआत 'राजस्थान पत्रिका' से करने वाले महेश पारीक ने इसके बाद 'दैनिक नवज्योति', 'पंजाब केसरी' और 'राष्ट्रदूत' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं.