Jharkhand Politics: कल्पना सोरेन पहुंची गिरिडीह, JMM कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद, गांडेय उपचुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2196438

Jharkhand Politics: कल्पना सोरेन पहुंची गिरिडीह, JMM कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद, गांडेय उपचुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति

Jharkhand News: झामुमो नेत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह पहुंची. गिरिडीह के उत्सव उपवन में वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इस दौरान गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. 

कल्पना सोरेन पहुंची गिरिडीह

गिरिडीहः Jharkhand News: झामुमो नेत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह पहुंची. गिरिडीह के उत्सव उपवन में वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इस दौरान गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. संवाद में कल्पना सोरेन के अलावा राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद है. 

बता दें कि 20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव होगा. गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इसके साथ ही उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगी. 

बताया गया कि कल्पना सोरेन गांडेय प्रखंड कमेटी के अलावा विधानसभा क्षेत्र की 66 पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी. सभी पंचायत से न्यूनतम 10 और अधिकतम 15 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. इस उपचुनाव को लेकर उनकी क्या सोच है, इससे सभी को अवगत कराया जायेगा. संवाद के बाद चुनाव प्रचार अभियान को गति दी जाएगी. 

बता दें कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव 20 मई को होगा. यह सीट झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद से खाली है. भाजपा ने यहां से दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, झामुमो ने अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. हालांकि, यह स्पष्ट है कि कल्पना सोरेन पार्टी की प्रत्याशी होंगी. इस बीच उनके गिरिडीह आगमन को लेकर राजनीति गरम होने लगी है.

बता दें कि हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित उत्सव उपवन में गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी, कल्पना सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनु समेत झामुमो के कई पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजुद रहेंगे. गांडेय विधानसभा उपचुनाव से कल्पना सोरेन राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही है.

इनपुट- मृणाल सिन्हा, गिरिडीह

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: रोहिणी आचार्य ने कहा, बिहार में अब भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को मिल रही है पनाह

Trending news