एपेक का फोटो सेशन
चीन की हाईटेक सिटी शेनझेन में हो रहे 33वें APEC आर्थिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया के नेता एक साथ फोटो खिंचवाते हुए.
चीन के शेनझेन में आज एक ऐसी बैठक होने जा रही है, जिसपर पूरी दुनिया की नजर टिकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक होने जा रही है. चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के मंच इन तीन महाशक्तियों की बैठक आज दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में ईरान संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों में कमी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
दरअसल, यह ऐतिहासिक बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया के तीन प्रमुख देशों के नेता वैश्विक संघर्षों के बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं हथियार नियंत्रण के भविष्य को लेर बढ़ती चिंताओं के बीच साथ आ रहे हैं. बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मनीला से चीन के हाईटेक शहर शेनझेन पहुंचे. तीनों नेताओं में होने वाली महाबैठक से पहले चीन की हाईटेक सिटी शेनझेन में हो रहे 33वें APEC आर्थिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया के नेता एक साथ फोटो खिंचवाए.
शेनझेन पहुंचने पर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गार्ड्स ने उन्हें सलामी दी और एक बच्ची ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. इस दौरान हवा में चीन और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे, एक मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसी साल सिंतबर की अपनी अमेरिकी यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा कि चीन एक ऐसा देश है, जो शिष्टाचार को महत्व देता है और दूसरों की सद्भावना का जवाब उसी अंदाज में देता है. वहीं, चीन के राष्ट्रपति ने ट्रंप के दोबारा चीन आने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों, एशिया-प्रशांत सहयोग और वैश्विक परिदृश्य से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के हवाई अड्डे पर उनके लिए विशेष इंतजाम करने के लिए जिनपिंग का धन्यवाद किया. ट्रंप ने कहा कि दोबारा चीन आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने चीन को एक महान देश और शी को एक महान नेता बताया. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि शी के साथ उनकी हर मुलाकात बहुत सुखद रही है, और उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और आगे ले जाएगी और पूरी तरह सफल रहेगी.
सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की योजना चीन और रूस के नेताओं के साथ परमाणु हथियारों में कटौती पर चर्चा करने की है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को इस त्रिपक्षीय बैठक से किसी समझौते की उम्मीद नहीं है. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन प्रस्तावित वार्ताओं को परमाणु हथियारों में कटौती पर बातचीत की शुरुआत माना जाना चाहिए, न कि ऐसी बातचीत जिससे तुरंत कोई समझौता हो जाएगा.
नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि हमें किसी तरह के समझौते की उम्मीद नहीं है. आज होने वाली इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. शेनझेन में हो रही इस महाबैठक से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
चीन की हाईटेक सिटी शेनझेन में हो रहे 33वें APEC आर्थिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया के नेता एक साथ फोटो खिंचवाते हुए.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पुतिन 33वें APEC शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के हाईटेक सिटी शेनझेन पहुंचे हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, अर्थव्यवस्थाओं से लोगों में निवेश करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि क्षेत्रीय सहयोग से उनकी आबादी को ठोस लाभ मिलें. उन्होंने सहयोग को बढ़ावा देने और लोगों की पहुंच की भावना को बढ़ाने के लिए, विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं की विविधता का बेहतर उपयोग करने पर भी जोर दिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ अपने संबंधों की सराहना की और बेहतरीन बताया. ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के संबंध आपसी संबंध पर आधारित हैं. APEC डिनर में बैठने की व्यवस्था और हवाई अड्डे पर शी जिनपिंग द्वारा खुद आकर स्वागत किए जाने का जिक्र करते हुए, ट्रंप ने कहा कि चीन के इतिहास में ऐसा स्वागत पहले कभी नहीं देखा गया था.
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप की योजना चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में ईरान पर चर्चा करने की है, लेकिन यूक्रेन के इस एजेंडे में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. यूक्रेन को लेकर रूस के साथ बातचीत अलग से चल रही है.
एपेक शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इस ऐतिहासिक बैठक के लिए तीनों नेता चीन के हाईटेक शहर शेनझेन पहुंच चुके हैं.