SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंत्रियों से मुलाकात या विदेश दौरा.. हमेशा काला चश्मा क्यों पहने रहते हैं बालेन शाह? नेपाली पीएम की इस आदत के पीछे क्या है वजह

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह जहां भी जाते हैं अपने सिग्नेचर ब्लैक सनलग्लासेज पहने दिखते हैं. अपने भारत दौरे पर भी उन्हें इसी अंदाज में देखा गया. आखिर नेपाली पीएम के हमेशा सनग्लासेज पहने रहने के पीछे क्या कारण है?

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 23, 2026, 10:24 IST | Updated: Nov 23, 2026, 10:28 IST
Join

Balen Shah Black Sunglasses: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार ( 22 नवंबर 2026) को अपने पहले द्विपक्षीय विदेश दौरे भारत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की. इस मुलाकात में लोगों का ध्यान जिस चीज ने सबसे ज्यादा खींचा वह था उनका सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेज. बालेन शाह ने सितंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण देते हुए भी काला चश्मा हुआ था. नेपाली पीएम आखिर क्यों हर वक्त ब्लैक सनग्लासेज लगाकर घूमते हैं.?

36 साल के पीएम बालेन शाह की राजनीतिक पहचान उनका ये काला चश्मा भी बन चुका है.  'काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम पद की शपथ लेने के बाद से वह पार्लियामेंट से लेकर पब्लिक सेरेमनी और  फॉरेन एंबेसडर के साथ बातचीत, मिलिट्री परेड में सनग्लासेज पहनते हैं. हालांकि, वह कैबिनेट मीटिंग, जॉइंट मीटिंग और प्राइवेट बातचीत में इसे नहीं पहनते.

पर्सनैलिटी बना सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेज

रैपर और पूर्व में काठमांडू के मेयर बालेन शाह के सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेस अपने म्यूजिक करियर से लेकर बड़े पॉलिटिकल ऑफिस तक उनसे साथ रहे हैं. यह अब उनकी पर्सनैलिटी का एक हिस्सा बन चुका है. नेपाल में उनके सनग्लासेज दरज नाम के एक बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिए सेलिंग पॉइंट बन गए हैं. इसमें बालेन शाह ग्लासेज टाइप करने पर उनके सिग्नेचर शेड्स के स्टाइल वाले आईवियर की वैरायटी दिखती है. 

साल 2022 में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट बन काठमांडू मेयर का चुनाव जीतने पर बालेन शाह ने सभी को चौंका दिया था. उनके सिग्नेचर ब्लैक सूट और काले चश्मे ने उन्हें एक फ्रेश बाहरी व्यक्ति ने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- LIVE: राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन आज होगी रवाना, पीएम मोदी और नेपाली PM बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम बनने के बाद से पहना सनग्लासेज

बीते साल सितंबर 2025 में युवाओं के विद्रोह के बाद नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार को उखाड़ फेंक दिया गया था. तब भी बालेन शाह ने अपने पूरे चुनाव प्रचार अभियान में ब्लैक सनग्लासेज पहन यही लुक रखा था. इसके बाद मार्च में हुए पार्लियामेंट्री चुनावों में उनकी नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी. इस चुनाव में उन्होंने खुद ओली को पूर्वी जिले में हराकर प्रधानमंत्री का पद हासिल किया. पद संभालने के बाद से ही बालेन शाह हमेशा अपने सनग्लासेज पहन रहे हैं.      

अबतक 3 बार उतारे सनग्लासेज

बालेन शाह ने 3 बार अपने सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेज उतारे हैं. पहली बार इस साल जुलाई 2026 में दक्षिणी नेपाल में हिंदू-मुस्लिम झड़पों के बाद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपना सलग्लास उतारा था. फिर अगस्त 2026 में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने दौरे पर भी उन्होंने सनग्लासेज नहीं पहने थे. वहीं, तीसरी बार उन्होंने महीनों पहले अपने सनग्लासेस उतारकर अपने सपोर्टर्स से आई लव यू कहा था. 

अगस्त 2026 में बालेन शाह को सनग्लासेज पहनने से रोका गया, जब हाउस स्पीकर डोल प्रसाद आर्यल ने लोगों की बुराई से बचने के लिए पार्लियामेंट्री कार्यवाही के दौरान काले चश्मे पर बैन लगा दिया था. हालांकि, बाद में 'काठमांडू पोस्ट' ने रिपोर्ट किया कि शाह के ऑफिस ने इस लुक का बचाव करते हुए कहा कि एक डॉक्टर ने पीएम को तेज रोशनी से बचने के लिए इसे पहनने की सलाह दी थी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES