SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उड़ता सुपर कंप्यूटर! 'टेम्पेस्ट' को क्यों कहा जा रहा पायलट वाला आखिरी लड़ाकू विमान

ब्रिटिश वायुसेना (रॉयल एयरफोर्स) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर हारो स्मिथ ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान 'टेम्पेस्ट' को पायलट वाला आखिरी युद्धक विमान बताया. उन्होंने कहा कि इंसानों के महत्व में कमी नहीं आने वाली है, बल्कि नई तकनीक हवाई युद्ध के तरीकों को बदल देगी.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 23, 2026, 15:08 IST | Updated: Nov 23, 2026, 15:19 IST
Image Credit: छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान 'टेम्पेस्ट' (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Join

अमेरिका, चीन और रूस जैसी महाशक्तियां अब अगली पीढ़ी के हाईटेक लड़ाकू विमानों को तैयार करने में जुटी है. भारत भी इस दिशा में अपने कदम बढ़ा चुका है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस कंपनी रेफी एमफाइबर इसे तैयार कर रही है और साल 2030 में यह विमान अपनी पहली उड़ान भर सकता है. उधर, ब्रिटेन भी इटली और जापान के साथ मिलकर छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान 'टेम्पेस्ट' को बनाने में जुटा है. 2035 तक यह विमान धरातल पर उतर जाएगा.

'पायलट वाला आखिरी लड़ाकू विमान'

ब्रिटिश वायुसेना (रॉयल एयरफोर्स) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर हारो स्मिथ के अनुसार, उसका अगला लड़ाकू विमान शायद आखिरी युद्धक विमान होगा, जिसमें पायलट मौजूद होगा. उन्होंने कहा कि छठी पीढ़ी के बाद वाले लड़ाकू विमानों में शायद ही पायलट की जरूरत पड़ा करेगी. उन्होंने कहा कि AI टेक्नोलॉजी से लैस, बिना क्रू वाले विमान मिलिट्री एविएशन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे. ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' से बातचीत में में सर हारो ने कहा कि यह विमान शायद आखिरी होगा, जिसे इंसान उड़ाएंगे.

उड़ता सुपर कंप्यूटर होगा विमान!

रॉयल एयरफोर्स चीफ ने कहा कि इंसानों के महत्व में कमी नहीं आने वाली है, बल्कि नई तकनीक हवाई युद्ध के तरीकों को बदल देगी. जानकारी के मुताबिक, यह विमान पायलट के साथ भी उड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर बिना पायलट के भी अपना मिशन पूरा कर सकता है. इस विमान की खासियत यह होगी कि यह अपने साथ कई ड्रोन्स को ऑपरेट कर सकता है. मतलब यह अकेले लड़ने के साथ-साथ कई छोटे हमलावर ड्रोन्स के पूरे समूह को भी दिशा दे सकता है और उनसे काम करवा सकता है.

कौन से देश लगे इस मिशन पर?

छठी पीढ़ी के विमान की खासियत

हाइपरसोनिक मिसाइलों और दूसरे आधुनिक हथियारों को ले जाने और दागने में सक्षम होगा. इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार इसे आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे. रफ्तार में भी इसे पछाड़ना असंभव होगा. ब्रिटिश लड़ाकू विमानों की अगली पीढ़ी के ये विमान थ्री डी (3D) प्रिंटिंग और डिजिटल तकनीक से निर्मित किए जा रहे हैं. इसका खास फीचर है वीडियो गेम किट जो कॉकपिट (Cockpit) में ही पायलट्स को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- चीन से बांग्लादेश जा रहा था 405 टन 'मौत का सामान', तैयार की जा सकती है 100 मिसाइलें; जहाज के रास्ता बदलने पर खुली पोल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES