SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UAE के शाही परिवार में शादी, लंदन की सड़क पर मिलीं बेसुध; कौन हैं महराह अल नाहयान; जिन्हें कोर्ट से मिली 2 साल की सजा

अबू धाबी की एक शाही परिवार से ताल्लुकात रखने वाली 32 साल की महिला लंदन की सड़क पर बेसुध मिली. दावा किया जा रहा है कि वह ड्रग्स के कारण वह बेहोश पड़ी थीं. ऐसे में लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले किया. कोर्ट ने महिला पर करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 16, 2026, 07:41 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:35 AM IST
Image Credit: लंदन में सड़क पर बेसुध मिली यूएई के शाही परिवार की महिला.
Join

जरा सोचिए आप सड़क पर जा रहे हों और रास्ते में कोई एक ऐसा शख्स बेसुध मिले, जो किसी शाही परिवार से ताल्लुकात रखता हो तो कितनी हैरानी होगी. कुछ ऐसा ही मामला लंदन से सामने आया है. लंदन की एक सड़क पर यूएई के अबू धाबी के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक महिला बेहोश मिली. महिला की पहचान महराह अल नाहयान के तौर पर हुई है, जो 32 साल की हैं.

बताया जाता है कि वह जिस वक्त बेहोश थीं, उनके साख मौजूद ती साल का एक बच्चा भी बिना जूतों के सड़क घूम रहा था और एक स्कूटर के सहारे खेल रहा था. राहगीरों की नजर जब बच्चे पर गई, तो उन्होंने उसे बचाया और पुलिस को पूरी जानकारी दी. बाद में पता चला की महिला ने कोकीन (ड्रग्स) ली थी और बेसुध हो गई थी. बाद में यह पूरा मामला कोर्ट पहुंचा.

कौन है महराह अल नाहयान

महराह अल नाहयान 32 साल की हैं और उनकी शादी  अबू धाबी के शासक अल नाहयान परिवार के एक सदस्य से हुई, जिसके बाद वह इस परिवार का हिस्सा बन गईं. यह परिवार अबू धाबी पर शासन करता है.  अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरातों में सबसे बड़ा है. देश की राजनीति का सत्ता का केंद्र भी है. यहां के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के राष्ट्रपति भी हैं.

कब की है घटना

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला इसी साल 13 जून का है. इस मामले को लेकर हाल में ही लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान महराह ने यह माना कि उसने बच्चे की देखभाल में अनदेखी की है. जज ने उन्हें दो साल की सजा 'कम्युनिटी ऑर्डर' की सजा सुनाई है.  बताया गया कि इस सजा में नशामुक्ति कार्यक्रम को पूरा करने की शर्त रखी गई है. कोर्ट ने इसके अलावा महरा पर कुल 6,111 पाउंड यानी करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

बेदह चर्चा में है ये मामला

यह मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इसकी असली वजह बच्चे के मिलने वाली परिस्थितियां हैं.  चूंकि, महरा एक शाही परिवार से जुड़ी हैं और घटना के बाद उन्हें नशा मुक्ति केंद्र जाना पड़ रहा है. 13 जून को हुई घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. महरा पश्चिम लंदन में एक रेलिंग के सहारे बेसुध मिली थीं. उनके ठीक बगल में एक दूसरा आदमी भी बेहोश मिला. वहीं, महराह का तीन साल का बच्चा नंगे पांव चल रहा था. सड़क के किनारे पर एक खड़े बाइक के सहारे खेल रहा था.

महराह ने लोगों भी डांटा  

ऐसी स्थिति में वहां से गुजरने वाले लोगों ने यह देखा, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. जब तक पुलिस नहीं आ गई कुछ लोग बच्चे के पास खड़े रहे. दावा किया गया कि महराह करीब आधे घंटे तक बेहोश रहीं. जब महराह होश में आईं, तो उनका रवैया हैरान करने वाला था. उनकी मदद के लिए खड़े लोगों से उन्होंने कहा कि यह कोई बूचड़खाना नहीं है, आप लोग इतनी परवाह क्यों करते हो? आप इतने परेशान क्यों हो?

हालांकि, उस वक्त तक अधिकारी पहुंच चुके थे. उन्होंने महराह की तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास नशा करने वाला कुछ सामान मिला. हालांकि, उनके पास कोई भी ऐसा सामान नहीं मिला, जो गैरकानूनी हो.

कोर्ट में मानी अपनी गलती

सुनवाई के दौरा महराह के वकील ने स्टीफन वल्लो केसी ने न्यायालय ने उनका पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि महरा मानती हैं कि उन्होंने एक बड़ी गलती की है. वकील ने यह भी साफ किया कि महराह ने घटना वाले दिन कोई नशा नहीं किया था, बल्कि कई दिन से लगातार नशा कर रही थीं. लगातार नशा के कारण शरीर थक गया था वह और वह बेहोश हो गई थीं.

यह भी पढ़ें: क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी स्कूल में बरसने लगी गोलियां, ओरेगन में 3 बच्चों समेत 4 की मौत; हमलावर भी मारा गया

यह भी पढ़ें: अमेरिका का वो 'नफरती लड़का' जिसके दिमाग में भरा था जहर, जानिए टीनएजर की वो खौफनाक स्टोरी
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES