SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी भारत को दी थी हाथ काटने की धमकी, अब दिल्ली में आकर खत्म होगी अकड़ , शहबाज के 'बदतमीज' मिनिस्टर की पूरी कुंडली

दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भी शामिल होंगे. मुसादिक मसूद मलिक वही हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पानी रोके जाने पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी दी थी.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 15, 2026, 13:49 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:27 IST
Image Credit: दिल्ली आ रहे पाक मंत्री मुसादिक मलिक (File Photo- ANI)
Join

दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आयोजन होने जा रहा है. इस पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भी शामिल होंगे. पाक सरकार की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्री मुसादिक मसूद मलिक इस सम्मेलन में मुल्क का प्रतिनिधित्व करेंगे. SCO का मेंबर होने के कारण भारत ने पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया था. भारत की ओर से संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को आमंत्रित किया गया था, लेकिन शहबाज शरीफ ने अपने सबसे 'बदतमीज' मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को दिल्ली भेजने का फैसला लिया है. बता दें कि मुसादिक मसूद मलिक वही हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पानी रोके जाने पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी दी थी.

कौन हैं मुसादिक मसूद मलिक?

मुसादिक मसूद मलिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और शहबाज सरकार में जलवायु मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वह शरीफ परिवार के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल हैं, यही वजह है कि शहबाज ने उन्हें अपनी सरकार में शामिल किया है. वह नवाज शरीफ की सरकार में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 2014-2017 तक मुसादिक को अपना प्रवक्ता नियुक्त कर रखा था. मुसादिक मसूद मलिक अपनी विवादित बयानबाजी के लिए भी काफी मशहूर हैं. वे ना सिर्फ भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम और PTI नेता इमरान खान के खिलाफ भी अक्सर विवादित टिप्पणी करते रहते हैं. इमरान खान पर उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाया था. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पानी रोके जाने पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी दे चुके हैं.

मुसादिक ने क्या धमकी दी थी?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का फैसला लिया था. पीएम मोदी ने साफ कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता. पीएम मोदी ने कहा था कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक भारत भी अपनी नदियों का पानी पाकिस्तान नहीं भेजेगा. भारत की ओर से पानी रोके जाने से पाकिस्तान में भयंकर जल संकट खड़ा हो गया था. इससे पाकिस्तानी सरकार हिल गई थी. इसी दौरान मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा था कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के पास एक टोटी है, जिसे वे जब चाहते हैं बंद करने की बात करते हैं. वे कहते हैं कि पाकिस्तान की तरफ पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे, लेकिन हम साफ कर देना चाहते हैं कि जो हाथ हमारे हिस्से के पानी पर दावा ठोकने या उसे रोकने के लिए उठेंगे, हम उन हाथों को काट देंगे.

मंत्री मुसादिक को भेजने का कारण

सियासी जानकार इसे पाकिस्तान की सोची-समझी चाल बता रहे हैं. सियासी जानकारों का कहना है कि मंत्री मुसादिक के सहारे पाकिस्तान एक बार फिर से सिंधु जल संधि (IWT) से जुड़े विवाद को सीधे दुनिया के सामने लाना चाहता है और इसके लिए उसने भारत की जमीन का ही इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. उनका कहना है कि मुसादिक की छवि भारत विरोधी है, इसके बावजूद उन्हें भेजा जा रहा है. पाक पीएम शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि पर सबसे सख्त आवाज उठाने वाले व्यक्ति को ही चुना है. हालांकि, देखना यह होगा कि दिल्ली आकर मंत्री मुसादिक के तेवर कैसे रहते हैं.

ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में बंद होंगे जिन्ना की फोटो वाले नोट: बदल जाएगा सिस्टम! पाक का ‘कैशलेस’ प्लान भारत से कितना अलग?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES