SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दाऊद के 3 नए ठिकाने लीक: साउंडप्रूफ क्लब, मुजरा और कोकीन की लत, घर के नीचे चलता है 'गंदा खेल', FBI एजेंट ने खोले राज

भारत के मोस्ट वांडेट और अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में दाउद इब्राहिम के एक दो नहीं, बल्कि कुल 3 ठिकाने हैं. यहां पर वह मजे ले रहा है. बेसमेंट से दाऊद का 'गंदा खेल' भी चलता है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 20, 2026, 14:35 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:56 IST
Image Credit: मिल गया दाऊद का कराची कनेक्शन. (फोटो- एआई)
Join

हमेशा से एक सवाल बार-बार पूछा जाता रहा है कि आखिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दुनिया के किस हिस्से में छिपा है. वैसे तो ये बात किसी से नहीं छिपी है कि डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने पनाह दिया है. बावजूद इसके भी आतंक का अड्डा कहे जाने वाला पाकिस्तान इससे अनजान बनता रहा है. इस बीच समय-समय पर डॉन दाऊद इब्राहिम की अलग- अलग लोकेशन्स को लेकर चर्चा की जाती रही हैं.

इस बीच अब दाऊद इब्राहिम के ठिकानों और उसकी जीवनशैली को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. हाल में एक पाकिस्तानी पॉडकास्ट इंटरव्यू में ऐसे दावे किए गए हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं. दरअसल, खुद को पाकिस्तान में अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के लिए अंडरकवर काम करने का दावा करने वाले कामरान फरीदी ने बड़ा खुलासा किया है.

दाऊद इब्राहिम के तीन ठिकाने

इंटरव्यू में दावा किया गया कि अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान के तीन ठिकाने हैं. इनमें कराची का 22 जमीजमा भी शामिल है. दावा है कि आम दिखने वाले घर में साउंडप्रूफ बेसमेंट क्लब बनाया गया है. यहां पर मुजरा, नशा और बिजनेस मीटिंग होती हैं. यहां तक कि पाकिस्तानी अफसर, छोटा शकील और फरीदी का भी इस ठिकाने पर आना-जाना लगा रहता है.

इन दावों में सबसे अधिक चर्चा कराची के एक कथित ठिकाने 22 जमीजमा को लेकर है, फरीदी के मुताबिक ये जगह बाहर से किसी आम घर जैसी नजर आती है, जिससे किसी को भीतर की गतिविधियों के बारे में कोई शक न हो. बताया जाता है कि अंडर वर्ल्ड का काम इस्लाम बाबा देखता है.

बेसमेंट बनाया गया साउंजप्रूफ क्लब

पॉडकास्ट में दावा किया गया कि इस इमारत में कांच की कोई खिड़की नहीं है. इसके अलावा बेसमेंट में कड़े पहरे के बीच एक साउंड प्रूफ क्लब भी बनाया गया है. दावों के मुताबिक, यहीं पाकिस्तान सरकारी अधिकारियों के साथ महफिलें, मुजरा और बिजनेस मीटिंग्स होने की बात भी कही गई है.

इस पॉडकास्ट में फरीदी ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में उन तीन जगहों की जानकारी भी है, जहां पर दाऊद इब्राहिम के रहने या नेटवर्क के होने का दावा किया जाता रहा है. फरीदी ने कहा कि दाऊद ज्यादातर रात के समय बाहर निकलता है और जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है, तो वो कथित तौर पर अपने ठिकाने बदल लेता है.

कौन उठाता है दाऊद की सुरक्षा का जिम्मा?

रिपोर्ट में शेयर किए गए दावे के अनुसार, दाऊद की सुरक्षा की जिम्मेदारी छोटा शकील के पास है. इतना ही नहीं दावा किया जाता रहा है कि हर शुक्रवार को सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट लेकर आईएसआई मुख्यालय जाता है. वहीं, फरीदी के पॉडकास्ट में एक एक फकीर का जिक्र भी आया है. जिसमें कहा गया कि दाऊद मुंबई से इस फकीर को अपने साथ पाकिस्तान ले गया था और गैंग के लोग किसी बड़े कदम या ऑपरेशन से पहले कथित तौर पर उससे इजाजत या मंजूरी लेते थे.

दाऊद इब्राहिम को लेकर अक्सर उसकी धार्मिक छवि या दिखावे की बातें भी होती रही हैं, लेकिन कामरान फरीदी के मुताबिक, उसकी निजी जिंदगी की तस्वीर इससे अलग बताई गई है. पॉडकास्ट में फरीदी ने दावा किया है कि दाऊद कोई ऐसा शख्स नहीं है, जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता हो या बेहद धार्मिक हो.

नशे में धुत रहता है अंडरवर्ल्ड डॉन

वहीं, फरीदी ने यहां तक दावा किया कि दाऊद शराब और कोकीन का इस्तेमाल करता था. वह खुद उसके लिए शराब खरीदी और एक बार थाईलैंड से करीब 1.68 लाख से 1.78 लाख रुपये की महंगी बोतल मंगवाई गई थी. शराब छोड़ने के बाद भी कोकीन लेता था. इस पूरे घटनाक्रम में 2018 में लंदन में दाऊद के करीबी जाबिर मोतीवाला की गिरफ्तारी का भी जिक्र है.

FBI के ऑपरेशन से जुड़े थे फरीदी

फरीदी के मुताबिक, वो FBI के उस ऑपरेशन से जुड़े थे, जिसका मकसद मोतीवाला को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दाऊद और लश्कर-ए-तैयबा के कथित संबंधों को अदालत में साबित करना था. कामरान फरीदी का दावा है कि परिवार की सुरक्षा के डर और कथित धमकियों के चलते उन्होंने अमेरिकी अदालत में गवाही देने से मना कर दिया और पाकिस्तान लौटने पर उन्हें गिरफ्तारी और जेल का सामना करना पड़ा, जबकि बाद में मोतीवाला भी पाकिस्तान लौटने में कामयाब रहा

गौरतलब है कि एक बार फिर से यह स्पष्ट है कि ये तमाम बातें कामरान फरीदी के दावों पर आधारित हैं. जब तक इन आरोपों और ठिकानों की स्वतंत्र एजेंसियों या आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि नहीं होती, इन्हें दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए, लेकिन भारत के मोस्ट वांटेड आरोपियों को लेकर उठने वाले सवाल और बहस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया ब्यूरो)

यह भी पढ़ें: सऊदी की शान पर हूतियों का प्रहार, सबसे ऊंचा टावर तबाह: धमाकों से दहल उठी राजधानी रियाद, धरा रह गया एयर डिफेंस

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की अकड़ निकलीः अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क, गंगा जल संधि के लिए भारत के आगे फैलाई झोली!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES