जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी, लेकिन कहां गायब हैं एलिस? चीन कनेक्शन वाली महिला का अब तक नहीं लगा सुराग!
भले ही जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी हो चुकी है, लेकिन एक सवाल अभी भी बना हुआ है कि चीनी कनेक्शन वाली महिला एलिस हुआंग कहां गायब हैं? उनपर चीन के लिए जासूसी करने का शक जताया गया है.
Jensen Huan Spying Scandal: जेन्सेन हुआंग की एनवीडीया में CEO के पद पर दोबारा वापसी हो गई है. बोर्ड ने अपना फैसला बदलते हुए कंपनी में उनकी वापसी का स्वागत किया है. एक तरफ जहां जेन्सेन हुआंग वापस एनवीडिया का कंट्रोल पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं कॉर्पोरेट और नेशनल सिक्योरिटी स्कैंडल से जुड़ा एक सवाल अभी भी अनसुलझा है.
सवाल ये है कि आखिर इस पूरे मामले में चीनी कनेक्शन वाली महिला एलिस हुआंग कहां हैं? इस महिला पर कंपनी के चिप्स चीन में सप्लाई करने के आरोप लगाए जा रहे हैं. एलिस हुआंग काफी समय से दुनिया की नजरों से गायब हैं.
जेन्सेन हुआंग के साथ रिश्ते में थीं एलिस
एलिस हुआंग पेशे से पहले एक पत्रकार थीं और बाद में साउथ ईस्ट एशिया की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनीं. उनपर अमेरिकी कानून के खिलाफ जाकर चीनी कंपनियों को एडवांस्ड एनवीडिया AI चिप्स दिलाने में मदद करने का आरोप है. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियां चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के साथ उनके कॉन्टैक्ट्स पर नजर रख रही थीं, तब एलिस जेन्सेन हुआंग के साथ रोमांटिक रिश्ते में थीं.
कहां गायब हुईं एलिस हुआंग?
'ब्लूमबर्ग' की 12 नवंबर 2026 की रिपोर्ट में कहा गया कि एलिस हुआंग चीन लौट आई हैं और बीजिंग में चीनी सुरक्षा अधिकारियों की सिक्योरिटी में रह रही हैं. हालांकि, यह सामने नहीं आया कि वह बीजिंग कब गई थीं, वहां क्यों लौटी और वहां क्या कर रही हैं.
बीजिंग में उनकी मौजूदगी की खबर ऐसे समय में आई है, जब उनसे जुड़ी कंपनियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है. उनपर दुनिया के कुछ सबसे एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स के मूवमेंट, कंपनियों के नेटवर्क के चीनी इंटेलिजेंस में शामिल होने और एनवीडिया के बिजनेस पार्टनर्शिप के चलते कंपनी के नेशनल सिक्योरिटी रिस्क में पड़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
चीनी जासूस हैं एलिस हुआंग?
एलिस हुआंग सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' में मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव थीं. वह साउथ ईस्ट एशिया में एनवीडिया चिप्स की सबसे बड़ी खरीदारों में से एक बन गई थीं. जेन्सेन हुआंग के साथ उनका रिश्ता बिजनेस के जरिए बना, लेकिन बाद में US इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उनके चीनी कनेक्शनव को लेकर बैकग्राउंड की जांच शुरू कर दी.
एलिस हुआंग 2025 में उस वक्त जेन्सेन हुआंग के साथ रिश्ते में थी, जब वह चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के एक ऑफिसर के साथ संपर्क में थीं. इसी समय पर 'मेगास्पीड' बड़ी मात्रा में एनवीडिया से चिप्स भी खरीद रहा था. इनमें से कुछ को साउथईस्ट एशिया के डेटा सेंटर्स को सप्लाई किया गया था, जो अलीबाबा समेत चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को सर्विस देते हैं. वहीं दूसरे शिपमेंट के चीन भेजे जाने का शक है. चीन ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.